मुरादाबाद : भाजपा पार्षद रुचि चौधरी बनीं नगर निगम कार्यकारिणी की उपाध्यक्ष
मुरादाबाद। नगर निगम कार्यकारिणी उपाध्यक्ष पद पर भाजपा पार्षद रुचि चौधरी चुन ली गई। शनिवार को कार्यकारिणी उपाध्यक्ष का पीलीकोठी स्थित महापौर विनोद अग्रवाल की मौजूदगी में उनके शिविर कार्यालय पर चुनाव के लिए सुबह से ही गहमागहमी थी। कार्यकारिणी में भाजपा के बारह में छह पार्षद होने से दबदबा मजबूत होने से विपक्ष की …
मुरादाबाद। नगर निगम कार्यकारिणी उपाध्यक्ष पद पर भाजपा पार्षद रुचि चौधरी चुन ली गई। शनिवार को कार्यकारिणी उपाध्यक्ष का पीलीकोठी स्थित महापौर विनोद अग्रवाल की मौजूदगी में उनके शिविर कार्यालय पर चुनाव के लिए सुबह से ही गहमागहमी थी। कार्यकारिणी में भाजपा के बारह में छह पार्षद होने से दबदबा मजबूत होने से विपक्ष की ओर से कड़ी चुनौती नहीं थी। इसलिए पहले से ही उम्मीद थी कि उपाध्यक्ष का पद बड़ी आसानी से भाजपा के ही खाते में जाएगा।
12 सदस्यीय कार्यकारिणी में छह सदस्य भाजपा के हैं। जबकि चार सपा और दो कांग्रेस के पार्षद कार्यकारिणी में चुने गए थे। कार्यकारिणी में भाजपा पार्षदों ने रुचि चौधरी के नाम पर सर्व सम्मति से मुहर लगाई। कार्यकारिणी में भाजपा के पार्षदों में संजय सक्सेना, गौरव श्रीवास्तव, योगेंद्र रस्तोगी, विद्याशंकर शर्मा, रुचि चौधरी, प्रिया सिंह शामिल हैं। विपक्ष की ओर से किसी ने उम्मीदवारी नहीं की। जिसके चलते भाजपा की वार्डं 31 की पार्षद रुचि चौधरी को कार्यकारिणी समिति का उपाध्यक्ष निर्वाचित घोषित कर दिया गया। महापौर विनोद अग्रवाल ने उपाध्यक्ष को बधाई दी। इसके अलावा कार्यकारिणी के नवनिर्वाचित सदस्यों को शपथ भी महापौर ने दिलाई।
ये भी पढ़ें : मुरादाबाद : अमेरिकी पोर्ट पर फंस सकते हैं मुरादाबाद के कंटेनर
