झांसी: साइकिलों के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का हुआ नुकसान
झांसी। शनिवार सुबह साइकिलों के गोदाम में भीषण आग लग गई। कुछ ही देर में आग फैलकर 4 दुकानों तक पहुंच गई। सूचना पर फायर बिग्रेड की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई और करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। आग से सबसे ज्यादा साइकिल गोदाम मालिक को नुकसान …
झांसी। शनिवार सुबह साइकिलों के गोदाम में भीषण आग लग गई। कुछ ही देर में आग फैलकर 4 दुकानों तक पहुंच गई। सूचना पर फायर बिग्रेड की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई और करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।
आग से सबसे ज्यादा साइकिल गोदाम मालिक को नुकसान हुआ है। आग इतनी भीषण थी कि साइकिलों का लोहा तक पिघल गया। मालिक ने करीब 12 लाख रुपए का नुकसान होने की आशंका जताई है।
दुकानदार का कहना है कि एक दिन पहले उनका एक दुकानदार के साथ झगड़ा हुआ था। उनको आशंका है कि दुकानदार ने ही आग लगाई है। चारों दुकानदारों को नुकसान हुआ है। पुलिस और फायर बिग्रेड के अफसरों ने आग लगने के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
पढ़ें- जमशेदपुर: टाटा स्टील के प्लांट में जोरदार धमाके के बाद लगी आग, तीन मजदूर घायल
