‘KGF-2’ फेम मोहन जुनेजा का हुआ निधन, शोक में डूबा फिल्मी जगत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। साउथ सिनेमा के दिग्गज स्टार यश की फिल्म ‘केजीएफ चैप्टर-2’ अब 1,000 करोड़ रुपए कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो गई है। इन दिनों हर तरफ तारीफें बटोर रही है। लेकिन, इस बीच फिल्म से जुड़े एक अभिनेता से जुड़ी बुरी खबर सामने आई है। आपको बतादें कि ‘केजीएफ चैप्टर-2’ से …

मुंबई। साउथ सिनेमा के दिग्गज स्टार यश की फिल्म ‘केजीएफ चैप्टर-2’ अब 1,000 करोड़ रुपए कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो गई है। इन दिनों हर तरफ तारीफें बटोर रही है। लेकिन, इस बीच फिल्म से जुड़े एक अभिनेता से जुड़ी बुरी खबर सामने आई है।

आपको बतादें कि ‘केजीएफ चैप्टर-2’ से जुड़े अभिनेता मोहन जुनेजा जिन्हें साउथ रीजनल फिल्मों में कई कॉमिक रोल्स में देखा गया था। उनका 54 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। मोहन जुनेजा के निधन की खबर सामने आने से पूरा मनोरंजन जगत शोक में डूब गया है। फैन भी सोशल मीडिया पर दिवंगत अभिनेता के लिए शोक व्यक्त कर रहे हैं।

आपको बतादें कि मोहन जुनेजा लंबे समय से बीमार चल रहे थे। जिसके बाद हालत बिगड़ने पर उन्हें बेंगलुरु के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां खबर मिली की उनका निधन हो गया। उनके निधन की खबर के बाद, केजीएफ, होम्बले फिल्म्स के निर्माताओं ने मोहन जुनेजा के परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त किया हैं।

मोहन जुनेजा के निधन के बाद केजीएफ 2 के निर्माताओं ने अभिनेता को श्रद्धांजलि देते हुए ट्विटर पर लिखा, “अभिनेता मोहन जुनेजा के परिवार, दोस्तों और शुभचिंतकों के प्रति हमारी हार्दिक संवेदना। वह कन्नड़ फिल्मों और हमारे केजीएफ परिवार में सबसे प्रसिद्ध चेहरों में से एक थे”। दूसरी तरफ मोहन जुनेजा के फैंस ने भी अभिनेता को श्रद्धांजलि दी है।

पढ़ें-KGF Chapter-2 ने बॉक्स ऑफिस पर की बंपर कमाई, एक हजार करोड़ के क्लब में शामिल हुई फिल्म

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज