मुरादाबाद : अपहृत किशोरी बरामद, अपहरण का आरोपी भी गिरफ्तार
मुरादाबाद,अमृत विचार। पाकबड़ा पुलिस ने एक अपहृत किशोरी को बरामद कर लिया है। पुलिस के मुताबिक किशोरी ने पूछताछ में बताया कि आरोपी युवक ने उसके साथ दुष्कर्म भी किया है। इसके आधार पर पॉक्सो एक्ट में दर्ज अपहरण के मुकदमे में दुष्कर्म की धारा तरमीम की गई है। पुलिस के मुताबिक पाकबड़ा के रहने …
मुरादाबाद,अमृत विचार। पाकबड़ा पुलिस ने एक अपहृत किशोरी को बरामद कर लिया है। पुलिस के मुताबिक किशोरी ने पूछताछ में बताया कि आरोपी युवक ने उसके साथ दुष्कर्म भी किया है। इसके आधार पर पॉक्सो एक्ट में दर्ज अपहरण के मुकदमे में दुष्कर्म की धारा तरमीम की गई है। पुलिस के मुताबिक पाकबड़ा के रहने वाले एक व्यक्ति ने तहरीर दी कि उनकी बहन की 16 वर्षीय बेटी का अपहरण कर लिया गया है। अपहरण का आरोप पीड़ित ने डिलारी थाना क्षेत्र के गांव ढकिया पीरू निवासी अरमान पर लगाया।
आरोपी के खिलाफ अभियोग दर्ज कर पुलिस किशोरी की तलाश में जुटी। शनिवार को उपनिरीक्षक रामनिवास ने मुखबिर की सूचना पर सीएनजी पंप के समीप अपहृत किशोरी को बरामद कर लिया। आरोपी अरमान भी पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पूछताछ में किशोरी ने बताया कि आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया है। जिला अस्पताल में मेडिकल के बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया। वहां से 14 दिन की न्यायिक अभिरक्षा में युवक को जेल भेज दिया गया।
चोरी के आरोप में दो युवक गिरफ्तार
मुरादाबाद। पाकबड़ा पुलिस ने चोरी के आरोप में शनिवार को दो आरोपियों को दबोच लिया। आरोपियों के कब्जे से चोरी का सामान भी बरामद हुआ है। दोनों आरोपी 14 दिन की न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिए गए। पुलिस के मुताबिक थाना क्षेत्र के ग्राम तेहिया निवासी कबिन्द्र सिंह ने तहरीर देकर बताया कि उनके व पड़ोसी किसान के खेत में लगी ट्यूबवैल की मोटर व स्टार्टर चोरी हो गया है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करते हुए पुलिस चोरों की तलाश में जुटी। उपनिरीक्षक सौरभ यादव ने शनिवार को मुखबिर की सूचना पर गागन नदी के पुल के समीप दो संदिग्धों को दबोचा। संदिग्धों की पहचान जफर अली निवासी ग्राम मौड़ा तैय्या व इमरान निवासी मोहल्ला नर्सरी निकट राजकीय इंटर कालेज कस्बा व थाना पाकबड़ा के रूप में हुई। पूछताछ में दोनों ने बताया कि घटना में शामिल जसवीर उर्फ कलुआ निवासी मोड़ा फरार है। हत्थे चढ़े आरोपियों के कब्जे से मोटर, हथौड़ा, प्लास, सब्बल, स्ट्रार्टर की 6 बड़ी पत्ती, 6 छोटी पत्ती और मोटर का करीब आधा किलो तार बरामद हुआ।
ये भी पढ़ें : मुरादाबाद : रीयल स्टेट में मोटे मुनाफे का लालच देकर करोड़ों ठगे, चिटफंड कंपनी पर मुकदमा
