रायबरेली में अतिक्रमण के खिलाफ 10 मई को गरजेगा ”बाबा का बुलडोजर”, प्रशासन ने दिया अल्टीमेटम
रायबरेली। शहर के अतिक्रमण पर दस मई को बुलडोजर चलने जा रहा है । जिला प्रशासन ने इसके लिए अल्टीमेटम जारी किया है। नगर सीमा के अंदर आए दिन जाम को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला किया है। एडीएम प्रशासन अमित कुमार ने नगर सीमा के अंदर सड़कों के दोनो ओर फुटपाथ पर …
रायबरेली। शहर के अतिक्रमण पर दस मई को बुलडोजर चलने जा रहा है । जिला प्रशासन ने इसके लिए अल्टीमेटम जारी किया है।
नगर सीमा के अंदर आए दिन जाम को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला किया है। एडीएम प्रशासन अमित कुमार ने नगर सीमा के अंदर सड़कों के दोनो ओर फुटपाथ पर अवैध रूप से स्थाई और अस्थाई रूप से रह रहे दुकानदारों को नौ मई तक का समय दिया है।
एडीएम ने कहा है कि अतिक्रमण करने वाले सभी दुकानदार नौ मई तक अपना अतिक्रमण स्वयं हटा लें। अन्यथा की दशा में दस मई को सभी अतिक्रमण को ढहा दिया जाएगा। जिसकी जिम्मेदारी अतिक्रमणकर्ता की होगी। इस संबंध में एडीएम ने नगर पालिका के अधिकारियों को निर्देश दिया है कि अतिक्रमण ढहाने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली जाएं।
यह भी पढ़ें:-कानपुर: अतिक्रमण ढहाने पहुंची केडीए की टीम पर लोगों ने किया पथराव, जानें वजह
