रायबरेली: भवन निर्माण कर रहे चाचा-भतीजे पर दबंगों ने किया हमला, रेफर
रायबरेली। कोतवाली क्षेत्र के सरकपुर गांव में जमीन के विवाद में हुई कहासुनी में दबंगों ने चाचा भतीजे को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायलों को सीएचसी से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है। सरकपुर गांव निवासी नान सिंह बेटा भोला सिंह ने बताया कि गांव के पास …
रायबरेली। कोतवाली क्षेत्र के सरकपुर गांव में जमीन के विवाद में हुई कहासुनी में दबंगों ने चाचा भतीजे को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायलों को सीएचसी से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
सरकपुर गांव निवासी नान सिंह बेटा भोला सिंह ने बताया कि गांव के पास ही अपने पैतृक भूमि पर बने पुराने जर्जर मकान को गिरा कर वह नए भवन का निर्माण कर रहा था। जिसको लेकर पड़ोस के ही कुछ लोगों द्वारा विरोध किया जा रहा था। आरोप है कि शुक्रवार की देर शाम उसका छोटा भाई लाखन सिंह तथा भतीजा शुभम सिंह टहलने के लिए गांव से बाहर गए हुए थे।
तभी पहले से घात लगाए बैठे एक दर्जन से अधिक हमलावरों ने उन्हें रोक लिया। और गाली गलौज करते हुए लाठी-डंडे तथा धारदार हथियार से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। ग्रामीणों के बीच बचाव के बाद हमलावर घायलों छोड़कर मौके से भाग गए।
जानकारी मिलने पर परिजनों ने दोनों घायलों को सीएचसी पहुंचाया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। कोतवाल शिवशंकर सिंह ने बताया कि प्रार्थना पत्र के आधार पर केस दर्ज कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।
पढ़ें-बहराइच: खेत में काम कर रही किशोरी के सिर को तेंदुए ने दबोचा, रेफर
