लखनऊ : दस साल की बच्ची के साथ युवक ने किया दुष्कर्म, केस दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। राजधानी के सरोजनी नगर क्षेत्र के एक कलोनी में दस वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। आरोपित युवक पीड़ित बच्ची के पड़ोस में रहता है। पुलिस ने घटना की जानकारी होते ही एफआईआर दर्ज कर,पीड़ित बच्ची को मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल भेज दिया । वहीं आरोपित की तलाश …

लखनऊ। राजधानी के सरोजनी नगर क्षेत्र के एक कलोनी में दस वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। आरोपित युवक पीड़ित बच्ची के पड़ोस में रहता है। पुलिस ने घटना की जानकारी होते ही एफआईआर दर्ज कर,पीड़ित बच्ची को मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल भेज दिया । वहीं आरोपित की तलाश की जा रही है।

शनिवार को बच्ची अपने घर पर ही मौजूद थी,बताया जा रहा है बच्ची खेलने के लिए जैसे ही घर से बाहर निकली,इसी दौरान पड़ोस में रहने वाला युवक कार से वहां पहुंच गया,बच्ची को कार से घुमाने का बहाना बनाकर उसे अपने साथ ले गया। उसके बाद सैनिक स्कूल परिसर में कार के अंदर ही बच्ची के साथ हैवानियत की इस घटना को अंजाम दिया।

बच्ची के चीखने पर आरोपित भाग गया। मासूम रोते हुए घर पहुंची और आपबीती बताई तो परिजनों के होश उड़ गए। आरोपित युवक का नाम दीपक बताया जा रहा है, उसकी पड़ोस में किराने की दुकान है। मामला दर्ज कर पुलिस आरोपित की तलाश में जुटी हुयी है।

यह भी पढ़ें:-बहराइच: श्रावस्ती में विधवा महिला के साथ बर्बरता, दुष्कर्म के बाद सरिया से पहुंचाई चोट

संबंधित समाचार