IPL 2022, PBKS vs RR: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान ने पंजाब को दी छह विकेट से शिकस्त
मुंबई। राजस्थान रॉयल्स ने शुक्रवार दोपहर के आईपीएल मैच में पंजाब किंग्स को छह विकेट से शिकस्त दी। 190 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए राजस्थान ने यह मैच दो गेंदें रहते ही जीत लिया। जॉनी बेयरस्टो के अर्धशतक (56) और जितेश शर्मा (38) की आतिशी पारी की बदौलत पंजाब ने 189 रन बनाए। …
मुंबई। राजस्थान रॉयल्स ने शुक्रवार दोपहर के आईपीएल मैच में पंजाब किंग्स को छह विकेट से शिकस्त दी। 190 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए राजस्थान ने यह मैच दो गेंदें रहते ही जीत लिया। जॉनी बेयरस्टो के अर्धशतक (56) और जितेश शर्मा (38) की आतिशी पारी की बदौलत पंजाब ने 189 रन बनाए।
इसके जवाब में यशस्वी जयसवाल के 68 (41), जॉस बटलर के 30 (16) और शिमरन हेटमायर के 31 (16) की बदौलत राजस्थान ने 19.4 ओवरों में ही लक्ष्य हासिल कर लिया। राजस्थान की इस जीत के साथ मुंबई इंडियन्स आईपीएल प्लेऑफ़ की रेस से बाहर होने वाली पहली टीम बन गयी है।
यह भी पढ़े:-IPL 2022 : मैच जीतने के बाद रोहित शर्मा बोले- किस्मत को कभी ना कभी तो पलटना था
