लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर डिवाइडर से टकराई कार, सीबीआई के हेड कांस्टेबल की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फिरोजाबाद। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर थाना नसीरपुर क्षेत्र अन्तर्गत शनिवार को एक कार डिवाइडर से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में CBI के हैड कांस्टेबल की मौत हो गई। जबकि पत्नी सहित चार लोग घायल हो गये। जिन्हें उपचार के लिये अस्पताल में भर्ती कराया है। जनपद इटावा के बकेवर निवासी संजीव यादव पुत्र रोहन सिंह …

फिरोजाबाद। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर थाना नसीरपुर क्षेत्र अन्तर्गत शनिवार को एक कार डिवाइडर से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में CBI के हैड कांस्टेबल की मौत हो गई। जबकि पत्नी सहित चार लोग घायल हो गये। जिन्हें उपचार के लिये अस्पताल में भर्ती कराया है।

जनपद इटावा के बकेवर निवासी संजीव यादव पुत्र रोहन सिंह CBI में हेड कांस्टेबल थे। वर्तमान में उनकी तैनाती लखनऊ में थी। बताया गया है कि वह किसी काम से मथुरा गए थे, जहां से वह अपनी पत्नी गीता यादव, बेटी खुशी यादव व अन्य रिश्तेदार विपिन कुमार यादव पुत्र करण सिंह निवासी सूरज बिहार कॉलोनी इटावा के साथ कार में सवार होकर जा रहे थे।

जैसे ही उनकी कार आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर थाना नसीरपुर क्षेत्र अन्तर्गत गांव हरगनपुर के समीप पहुंची तभी अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में संजीव की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि कार सवार अन्य चार लोग घायल हो गए। जिन्हें फिरोजाबाद के प्राइवेट ट्रॉमा सेंटर में भर्ती करवाया गया है।

इधर, घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने दुर्घटनाग्रस्त कार को क्रेन की मदद से एक्सप्रेसवे से हटवाया है। इस सम्बंध में नसीरपुर थाना प्रभारी गगन गौड़ का कहना है कि CBI के हेड कांस्टेबल की कार दुर्घटनाग्रस्त हुई है। वह मथुरा से लखनऊ जा रहे थे। हादसे में हेड कांस्टेबल की मौत हो गई है।

यह भी पढ़ें:-रामपुर में भीषण सड़क हादसा : अनियंत्रित होकर खाई में पलटी कार, 7 लोगों की मौत, 4 घायल

संबंधित समाचार