हरदोई: विद्युत मीटर में स्पार्किंग से घर लगी आग, हजारों का हुआ नुकसान, मवेशी भी झुलसे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सुरसा/ हरदोई। घर में लगे विद्युत मीटर से अचानक निकली चिंगारी आग लग गई और देखते ही देखते आग ने पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया। जिससे हजारों रुपए का नुकसान हो गया। वहीं आग से कई मवेशी भी झुलस गए। घर वालों ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। थाना क्षेत्र के …

सुरसा/ हरदोई। घर में लगे विद्युत मीटर से अचानक निकली चिंगारी आग लग गई और देखते ही देखते आग ने पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया। जिससे हजारों रुपए का नुकसान हो गया। वहीं आग से कई मवेशी भी झुलस गए। घर वालों ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई।

थाना क्षेत्र के गांव बील में शुक्रवार शाम को अचानक राम कुमार के घर में लगे विद्युत मीटर से चिंगारी निकल पड़ी चिंगारी उड़कर छप्पर में लग गई जिससे उनके घर में आग लग गई। रामकुमार पुत्र राम भजन ने बताया शुक्रवार शाम 7:00 बजे घर मे लगे बिजली के मीटर से स्पार्किंग होने से घर में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया।

जब तक वह कुछ समझ पाते तब तक आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग से घर में रखी सारी सामग्री जलकर राख हो गई । मवेशी भी बुरी तरह झुलस गए। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत करते हुए आग को काबू में पाया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची सुरसा पुलिस व फायर ब्रिगेड के दमकल कर्मी ने सक्रियता दिखाते हुए आग को बुझा पाया। तब तक राम कुमार का लगभग एक लाख रुपए का नुकसान हो गया ।

यह भी पढ़ें:-आगरा: एलजी के शोरूम में लगी आग, कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू, लाखों का नुकसान

संबंधित समाचार