लखनऊ: दुष्कर्म की सजा से बचने के लिए युवक ने की थी दोस्त की हत्या, पुलिस का खुलासा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के गुडंबा कोतवाली के खत्री पुलिस चौकी क्षेत्र में खाली प्लॉट में शनिवार सुबह एक युवक का सिर कटा शव बरामद होने से हड़कंप मच गया। दिन भर की मशक्कत के बाद जब पुलिस ने मामले का खुलासा हुआ तो हत्या की कहानी सुनकर सभी के कान खड़े हो गए। दरअसल दुष्कर्म …

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के गुडंबा कोतवाली के खत्री पुलिस चौकी क्षेत्र में खाली प्लॉट में शनिवार सुबह एक युवक का सिर कटा शव बरामद होने से हड़कंप मच गया। दिन भर की मशक्कत के बाद जब पुलिस ने मामले का खुलासा हुआ तो हत्या की कहानी सुनकर सभी के कान खड़े हो गए। दरअसल दुष्कर्म के मामले में खुद को सजा से बचाने के लिए आरोपी ने अपने ही दोस्त की हत्या कर दी और सिर काटकर शव को सीतापुर से लाकर गुडम्बा में फेंक दिया।

साथ ही आरोपी ने शव को अपने कपड़े पहना दिये, ताकि पुलिस आरोपी को मरा हुआ समझ कर केस बंद कर दे। पुलिस ने बहराइच निवासी नरेंद्र सिंह की हत्या के आरोप में सीतापुर के रहने वाले श्रीकांत उर्फ टिंकू को गिरफ्तार किया है।

छोटी सी डायरी ने कर दिया भंडाफोड़

मामले की जानकारी देते हु ए एडीसीपी उत्तरी प्राची सिंह ने बताया कि शनिवार सुबह करीब 7:30 बजे गुडम्बा के जाहिरापुर गांव में एक खाली प्लॉट में युवक का सिर कटा सिर बरामद हुआ था। युवक के पैंट में श्रीकांत नामक युवक की डायरी मिली। डायरी में मिले नंबरों पर संपर्क कई लोगों से पूछताछ की गई। इसी क्रम में मृतक की पत्नी से संपर्क हुआ, जिसने शव की शिनाख्त अपने पति बहराइच निवासी नरेंद्र के रूप में की। इसके बाद पुलिस ने का मोबाइल नंबर प्राप्त कर सीडीआर व लोकेशन निकाल कर उसे गिरफ्तार किया।

खुद की पहचान खत्म करने के लिए की हत्या, दो दिन घर में रखा शव

टिंकू ने बताया कि उसके खिलाफ एक महिला ने दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया था। पुलिस जल्द ही उसे गिरफ्तार करने वाली थी। सजा से बचने और पुलिस को गुमराह करने के लिए उसने अपनी पहचान खत्म करने की योजना बनाई और नरेंद्र की बुधवार रात शराब पिलाकर नशे की हालत में सिर काटकर हत्या कर दी। दो दिनों तक शव को चादर में लपेटकर अपने घर में रखा और शव को अपने कपड़े पहनाकर जानबूझकर डायरी उसमें छोड़ दी।

कुत्ते के भौंकने से प्लॉट में शव फेंक कर भागा टिंकू

श्रीकांत उर्फ टिंकू ने बताया कि उसने वह शुक्रवार रात अपने एक अन्य दोस्त की कार से शव का ठिकाने लगाने निकला था। गुडम्बा के जाहिरापुर के पास शव को चादर हटाकर फेंकने वाला था। तभी कुत्ते आकर भौंकने लगे, डर के कारण वह शव को चादर समेत छोड़कर वहां से भाग निकला।

फिल्म देखकर आया था आईडिया

श्रीकांत ने बताया कि वह फिल्मों का शौकीन है। उसने कई फिल्मों में देखा था कि अपराधी इसी तरह पुलिस को गुमराह करने के लिए दूसरे की हत्या कर देते हैं और शव को अपने कपड़े पहना देते हैं। इसी तरह से उसे भी खुद को बचाने के लिए हत्या का आईडिया दिमाग में आया था।

शव को देखते ही आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शव की पहचान ननका नामक युवक के रूप में हुई है। मृतक के पते के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी है। पुलिस युवक की पूरी शिनाख्त करने में जुटी हुई है। शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।

मामले की जानकारी देते हुए एडीसीपी उत्तरी लखनऊ प्राची सिंह ने बताया कि शव को चादर में लपेट कर फेंका गया था। मृतक का सिर गायब है। काफी खोजबीन के बाद भी सिर बरामद नहीं हो सका है। युवक की उम्र लगभग 30-35 वर्ष है। संदेह है कि युवक की हत्या कर शव को चादर में लपेट कर फेंका गया है। शव की पहचान छिपाने और हत्यारे ने बचने के लिए सिर को कहीं और फेंका है।

आसपास के जिलों को किया गया सूचित

प्राचाी सिंह ने बताया कि मृतक ने गुलाबी रंग की शर्ट और नीली जींस पहनी है। युवक की शिनाख्त के लिए आसपास के जिलों को भी सूचित किया गया है। वहीं घटना स्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं, ताकि मृतक और हत्यारे की पहचान हो सके।

अवैध संबंध में हत्या की आशंका

पुलिस इस मामले को अवैध संबंध में हत्या के दृष्टिकोण से भी देख रही है। युवक के मृतक के प्राइवेट पार्ट्स पर पुलिस को धारदार हथियार से चोट के निशान मिले हैं, जिससे अवैध संबंध में हत्या की शंका सामने आ रही है। एसीपी गाजीपुर ने बताया कि इस बिन्दु पर भी पुलिस जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें:-उन्नाव: लेन देन के विवाद में अधेड़ की हत्या से इलाके में सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

संबंधित समाचार