पूर्व मंत्री पंडित सिंह की पुण्यतिथि पर बोले अखिलेश- अन्याय के खिलाफ संघर्ष जारी रहेगा
लखनऊ। समाजवादी पार्टी के प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि प्रदेश में अन्याय के खिलाफ संघर्ष जारी रहेगा। वह शनिवार को पार्टी कार्यालय में पूर्व मंत्री स्वर्गीय विनोद कुमार सिंह उर्फ पंडित सिंह की पहली पुण्यतिथि पर कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि विधान सभा 2022 के चुनाव परिणाम …
लखनऊ। समाजवादी पार्टी के प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि प्रदेश में अन्याय के खिलाफ संघर्ष जारी रहेगा। वह शनिवार को पार्टी कार्यालय में पूर्व मंत्री स्वर्गीय विनोद कुमार सिंह उर्फ पंडित सिंह की पहली पुण्यतिथि पर कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि विधान सभा 2022 के चुनाव परिणाम पर जनता भरोसा नहीं कर पा रही है। जनता ने समाजवादी पार्टी को बहुत वोट दिये।
समाजवादी पार्टी को जनता ने जिताया लेकिन सिस्टम ने भाजपा को जिताया है। समाजवादी पार्टी फिर उसी तरह से अन्याय के विरूद्ध लड़ेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में महंगाई लगातार बढ़ रही है। बेरोजगारी बढ़ गई है। बुनियादी सवाल आज भी वही है। किसानों की आय दोगुनी नहीं हुई है। किसानों के साथ अन्याय जारी है। उन्होंने कहा कि कानून व संविधान को न मानने वाले आज सत्ता में हैं। आज वही दिखाई दे रहा है। इस अन्याय और अत्याचार के खिलाफ समाजवादी लोग नहीं खड़े हुए तो अन्याय और बढे़गा।
इससे पूर्व सपा प्रमुख ने स्वर्गीय पंडित सिंह के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पांडेय, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल, राष्ट्रीय सचिव राजेंद्र चौधरी, पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य, नेता प्रतिपक्ष विधान परिषद संजय लाठर, पूर्व मंत्री धर्म सिंह सैनी, योगेश प्रताप सिंह, स्वर्गीय पंडित सिंह के भतीजे सूरज सिंह, पंडित सिंह के छोटे भाई महेश सिंह व नरेंद्र सिंह ने श्रद्धांजलि अर्पित की।
यह भी पढ़ें:-शाहजहांपुर: समाजवादी पार्टी को समाप्तवादी पार्टी बनाने में अखिलेश यादव का हाथ- नंदगोपाल नंदी
