मुरादाबाद: जन्मदिन का जश्न मनाने उत्तराखंड जा रहे मेरठ के युवक की हादसे में मौत
मुरादाबाद, अमृत विचार। दोस्तों के साथ अपने जन्मदिन का जश्न मनाने उत्तराखंड जा रहा मेरठ का एक युवक मुरादाबाद में सड़क हादसे का शिकार हो गया। रविवार को दर्दनाक दुर्घटना कांठ थाना क्षेत्र के उमरी कलां नगर पंचायत के समीप हुई। हादसे में मृतक के चार चोटिल हुए। पुलिस ने पोस्टमार्टम बाद शव परिजनों को …
मुरादाबाद, अमृत विचार। दोस्तों के साथ अपने जन्मदिन का जश्न मनाने उत्तराखंड जा रहा मेरठ का एक युवक मुरादाबाद में सड़क हादसे का शिकार हो गया। रविवार को दर्दनाक दुर्घटना कांठ थाना क्षेत्र के उमरी कलां नगर पंचायत के समीप हुई। हादसे में मृतक के चार चोटिल हुए। पुलिस ने पोस्टमार्टम बाद शव परिजनों को सौंप दिया। दुर्घटनाग्रस्त वाहन पुलिस के कब्जे में है। युवक की अकाल मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।
कांठ थाना प्रभारी मनीष सक्सेना के मुताबिक मेरठ शहर के जागृति विहार सेक्टर नौ निवासी दीपक कुमार वाहन चालक था। दीपक के दोस्त राहुल ने बताया कि रविवार को दीपक का जन्मदिन था। शनिवार देर रात दीपक अपना जन्मदिन मनाने के लिए अपने चार दोस्तों के साथ उत्तराखंड के रामनगर जा रहा था। सभी दोस्त हरियाणा निवासी रविंद्र सिंह की कार में सवार थे। रवींद्र कार चला रहा था, दीपक अगली सीट पर बैठा था।
उसके तीन दोस्त राहुल निवासी राजनगर कालोनी गली नंबर दो बडरोड, प्रशांत निवासी जागृति विहार व होशियार सिंह निवासीगण मेरठ पीछे की सीट थे। रविवार तड़के करीब साढ़े चार बजे कांठ थाना क्षेत्र में उमरी कलां के समीप ग्राम मुहम्मदपुर भगवानदास के पास सामने से आ रही ट्रैक्टर-ट्राली में कार ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में दीपक को गंभीर चोटें आईं।
जबकि चालक समेत अन्य चारों दोस्त भी चोटिल हो गए। सूचना के बाद ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भेजा। वहां दीपक को देखते ही चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। कांठ पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। घटना की बावत पुलिस ने दीपक के दोस्तों से पूछताछ की। जन्मदिन के दिन ही दीपक की मौत से मां-बाप बदहवास हो गए। परिजनों के मुताबिक दीपक दो भाई थे। छोटे भाई गोल्डी का भी रो रो कर बुरा हाल है।
जश्न पर भारी पड़ा नशा व तेज रफ्तार
कांठ पुलिस के मुताबिक दीपक व उसके दोस्त जिस कार में सवार थे, उसमें शराब की बोतलें मिलीं। पांचों युवक नशे में धुत थे। नशे के कारण चालक नियंत्रण खो बैठा। परिणामस्वरूप अनियंत्रित कार ने सामने जा रही ट्रैक्टर- ट्राली में पीछे से घुस गई। पूछताछ में दीपक के दोस्तों ने भी स्वीकार किया कि वह रात के वक्त शराब के नशे में वह धुत थे। दीपक के दोस्त राहुल ने बताया कि वह दिल्ली पुलिस में सिपाही बनने की तैयारी कर रहा है। दीपक के मां-बाप ने उनसे हादसे की वजह पूछी तो सभी चुप रह गए।
ये भी पढ़ें:- बहराइच: मगरमच्छ के हमले के 10 घंटे बाद क्षत विक्षत बरामद हुआ बालक का शव
