Madrid Open Tennis Tournament: नोवाक जोकोविच को हराकर के फाइनल में पहुंचे कार्लोस अलकारेज
मैड्रिड। स्पेन के किशोर खिलाड़ी कार्लोस अलकारेज ने हमवतन राफेल नडाल को हराने के एक दिन बाद विश्व के नंबर नोवाक जोकोविच को पराजित करके मैड्रिड ओपन टेनिस टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश किया। शुक्रवार को क्वार्टर फाइनल में अपने आदर्श खिलाड़ी नडाल को हराने के बाद 19 वर्षीय अलकारेज ने शनिवार को साढ़े तीन …
मैड्रिड। स्पेन के किशोर खिलाड़ी कार्लोस अलकारेज ने हमवतन राफेल नडाल को हराने के एक दिन बाद विश्व के नंबर नोवाक जोकोविच को पराजित करके मैड्रिड ओपन टेनिस टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश किया। शुक्रवार को क्वार्टर फाइनल में अपने आदर्श खिलाड़ी नडाल को हराने के बाद 19 वर्षीय अलकारेज ने शनिवार को साढ़े तीन घंटे तक चले मैच में जोकोविच को 6-7 (5), 7-5, 7-6 (5) से पराजित किया।
अलकारेज ने मैच के बाद में कहा, ‘‘यह उन मैचों में से एक था जिसका आनंद लिया जा सकता था। कड़ी चुनौती मिलने और सेमीफाइनल होने के बावजूद तीसरे सेट के टाईब्रेकर में 7-6 से जीत दर्ज करना, मैंने इसका पूरा लुत्फ उठाया।’’
फाइनल में उनका सामना गत चैंपियन अलेक्सांद्र ज्वेरेव से होगा, जिन्होंने एक अन्य सेमीफाइनल में स्टेफानोस सिटसिपास को 6-4, 3-6, 6-2 से हराया। महिला वर्ग के फाइनल में ट्यूनीशिया की ओन्स जबूर ने अमेरिका की जेसिका पेगुला को तीन सेट में 7-5, 0-6, 6-3 से हराकर खिताब जीता। शीर्ष 10 में जगह बनाने वाली पहली अरब महिला जबूर के करियर का यह दूसरा खिताब है।
ये भी पढ़ें:- दक्षिण कोरिया के निर्वाचित राष्ट्रपति की बढ़ी मुश्किलें, उत्तर कोरिया के परमाणु खतरे का करना होगा सामना
