मुरादाबाद : ‘नगर निगम चुनाव मजबूती से लड़ने के लिए तैयारी में जुटें’
मुरादाबाद, अमृत विचार। चौमुखा पुल स्थित कार्यालय पर महानगर कांग्रेस कमेटी की बैठक हुई। इसमें आगामी नगर निगम चुनाव में मजबूती के साथ उतरने के लिए तैयार रहने का आह्वान किया गया। बैठक की अध्यक्षता करते हुए महानगर अध्यक्ष अनुभव मेहरोत्रा ने कहा कि आने वाले नगर निगम चुनाव में कांग्रेस पार्टी सभी 70 वार्डों …
मुरादाबाद, अमृत विचार। चौमुखा पुल स्थित कार्यालय पर महानगर कांग्रेस कमेटी की बैठक हुई। इसमें आगामी नगर निगम चुनाव में मजबूती के साथ उतरने के लिए तैयार रहने का आह्वान किया गया।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए महानगर अध्यक्ष अनुभव मेहरोत्रा ने कहा कि आने वाले नगर निगम चुनाव में कांग्रेस पार्टी सभी 70 वार्डों में अपने प्रत्याशी उतार कर मजबूती से चुनाव लड़ाएगी ।उन्होंने कहा कि चुनाव की तैयारियों में सभी कार्यकर्ता अपने वार्डों में जनता के बीच जाकर पार्टी की नीतियों को बताएं। भाजपा सरकार में बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी के साथ ही डीजल- पेट्रोल व रसोई गैस के बढ़ते हुए दामों के विरूद्ध आवाज उठाएं।
बैठक का संचालन महानगर प्रवक्ता मोहम्मद शमी ने किया। इसमें सेवादल जिलाध्यक्ष अनुराग शर्मा, पार्षद शिवराज सिंह गुर्जर, अरशद परवेज़, महानगर सेवादल अध्यक्ष अफसर ख़ान, ज़ईम चौधरी, जावेद अंसारी, गौसिया साबिर, लाल सिंह, गुड्डे भाई, गौतम श्रोतिय, रईस अहमद, खालिद नूर, भारतीय परवेज़ इस्लाम, अनिल गुर्जर, अतीक अहमद, कबीर अहमद, विजय मिश्रा, राज बहादुर, हितेश भटनागर, मुर्तजा अंसारी, गुड्डू सलीम, शाकिर हुसैन, जाकिर हुसैन, सौरभ ठाकुर, सूफियान, रिहान अहमद, सुखविंदर सिंह, जसवंत सिंह,नवाब आसिफ, मो शादान आदि शामिल रहे।
ये भी पढ़े:- यूपी में लाइट हाउस आईटीआई व पॉलिटेक्निक योजना शीघ्र होगी शुरू
