बाराबंकी: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, ग्रामीणों में फैली सनसनी
बाराबंकी। जिले के लखनऊ अयोध्या रेल मार्ग पर ट्रेन से कटकर एक 32 साल युवक की दर्दनाक मौत हो गई। युवक का शव देखे जाने से ग्रामीणों में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची जीआरपी व थाना सफदरगंज पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जिले के सफदरगंज रेलवे …
बाराबंकी। जिले के लखनऊ अयोध्या रेल मार्ग पर ट्रेन से कटकर एक 32 साल युवक की दर्दनाक मौत हो गई। युवक का शव देखे जाने से ग्रामीणों में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची जीआरपी व थाना सफदरगंज पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जिले के सफदरगंज रेलवे स्टेशन के समीप भोर में अगेहरा गांव के रहने वाले 32 साल अभय कुमार वर्मा बेटा रवि कुमार वर्मा का क्षत-विक्षत शव ग्रामीणों द्वारा देखे जाने की सूचना जीआरपी पुलिस को दी गई।
सूचना पर पहुंची जीआरपी पुलिस ने स्थानीय सफदर गंज पुलिस को बुलाकर शव की आवश्यक लिखा पढ़ी कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक ट्रेन की चपेट में कैसे आया यह बात फिलहाल पुलिस नहीं बता पा रही है। पुलिस का कहना है कि यह जांच का विषय है।
पढ़ें-हरदोई: ट्रेन की चपेट में आने से छात्रा की हुई मौत, जांच में जुटी पुलिस
