बुलंदशहर: पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, गो तस्कर गिरफ्तार
बुलंदशहर। जिले के गुलाबठी क्षेत्र मे पुलिस ने एक संक्षिप्त मुठभेड़ के बाद एक कुख्यात गो तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से दो गोवंश और हथियार बरामद किये। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह ने रविवार को बताया कि बीती रात एक सूचना के आधार पर पुलिस ने सावर गौशाला के पास आम के …
बुलंदशहर। जिले के गुलाबठी क्षेत्र मे पुलिस ने एक संक्षिप्त मुठभेड़ के बाद एक कुख्यात गो तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से दो गोवंश और हथियार बरामद किये।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह ने रविवार को बताया कि बीती रात एक सूचना के आधार पर पुलिस ने सावर गौशाला के पास आम के बाग में एकत्र गो तस्करों की घेराबंदी की।
इस बीच तस्करों ने पुलिस दल पर फायरिंग करते हुये भागने का प्रयास किया। जवाबी कार्रवाई में गो तस्कर जमील घायल हो गया जिसे पुलिस ने धर दबोचा।
गुलावठी सीएचसी में भर्ती कराया
इस बीच अंधेरे का फायदा उठाते हुये पांच गो तस्कर फरार हो गये। घायल जमील को इलाज के लिए गुलावठी सीएचसी में भर्ती कराया है। उसके पास से पुलिस ने 315 का तमंचा कारतूस बरामद किए। मौके से दो जीवित गोवंश और गोकशी के उपकरण मिले हैं।
गिरफ्तार तस्कर के खिलाफ विभिन्न थानों में डेढ़ दर्जन से अधिक गौ तस्करी और गोवध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज है। फरार गौ तस्करों की तलाश की जा रही है।
पढ़ें-इटावा: यात्रियों को करना होगा इंतजार, 31 मई तक ट्रेनों में फुल हुए रिजर्वेशन
