भ्रष्टाचारियों को संरक्षण देने की सरकार ने की पूरी व्यवस्था: कमलनाथ

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

भोपाल। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भारतीय जनता पार्टी सरकार पर भ्रष्टाचार निरोधक एजेंसियों काे पंगु बनाने का आरोप लगाते हुए आज कहा कि सरकार ने भ्रष्टाचार और भ्रष्टाचारियों को संरक्षण देने की पूरी व्यवस्था कर ली है। श्री कमलनाथ ने अपने ट्वीट में आरोप लगाया कि जो चुनाव के समय नारा देते …

भोपाल। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भारतीय जनता पार्टी सरकार पर भ्रष्टाचार निरोधक एजेंसियों काे पंगु बनाने का आरोप लगाते हुए आज कहा कि सरकार ने भ्रष्टाचार और भ्रष्टाचारियों को संरक्षण देने की पूरी व्यवस्था कर ली है। श्री कमलनाथ ने अपने ट्वीट में आरोप लगाया कि जो चुनाव के समय नारा देते थे, ‘ना खाऊंगा और ना खाने दूंगा’ और जो भ्रष्टाचारियों को 10 फ़ीट गहरे गड्ढे में डालने की बात करते थे, उन सभी ने मिलकर भ्रष्टाचार व भ्रष्टाचारियों को संरक्षण देने का पुख्ता इंतजाम कर दिया है।

अब भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 की धारा 17ए के तहत भ्रष्ट अधिकारियों, कर्मचारियों के लिए मुख्यमंत्री से लेकर प्रशासनिक विभाग की अनुमति अनिवार्य कर दी गयी है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश की शिवराज सरकार ने मोदी सरकार के इन निर्देशों को ताबड़तोड़ प्रदेश में लागू भी कर दिया है। इस निर्णय से भ्रष्टाचार निरोधक एजेंसियां पंगु बन जाएगीं। कमलनाथ ने आरोप लगाया कि सत्ता में आने के बाद भाजपा के तमाम नारे बदल गये हैं। अब भाजपा का नया नारा, ‘अबकी बार भ्रष्टाचार को संरक्षण देने वाली सरकार’ हो गया है।

इसे भी पढ़ें- 

देश का है हाल भाजपा मालामाल, जनता बेहाल- कांग्रेस

 

संबंधित समाचार