गाजियाबाद: होटल में महिला की हत्या के मामले में 4 गिरफ्तार, साथ में किया था नाइट स्टे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गाजियाबाद। जिले के होटल में चार मई की रात हुई महिला की हत्या के मामले का खुलासा पुलिस ने शनिवार रात कर दिया। इस केस में मुख्य आरोपी होटल मालिक चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पता चला है कि हत्या से कुछ घंटे पहले ही अलीगढ़ की महिला की दोस्ती हत्यारोपी से हुई थी …

गाजियाबाद। जिले के होटल में चार मई की रात हुई महिला की हत्या के मामले का खुलासा पुलिस ने शनिवार रात कर दिया। इस केस में मुख्य आरोपी होटल मालिक चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पता चला है कि हत्या से कुछ घंटे पहले ही अलीगढ़ की महिला की दोस्ती हत्यारोपी से हुई थी और दोनों अपनी सहमति से होटल गए थे।

आरोपी ने महिला से जबरन शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश की। जिसके बाद गुस्सा होने पर उसने महिला प्रियंका सिंह का गला दबाकर हत्या कर दी।

महिला की लाश पड़ी मिली

SP सिटी निपुण अग्रवाल ने बताया कि बजरिया चौकी क्षेत्र के आर्यदीप होटल के कमरे में पांच मई की सुबह एक महिला की लाश पड़ी मिली। उसकी शिनाख्त प्रियंका सिंह पत्नी व्यापारी सिंह के रूप में हुई। वह जिला अलीगढ़ में थाना गांधी पार्क क्षेत्र की रहने वाली थी। पता चला कि यह महिला 4 मई की रात करीब 11.25 बजे होटल में एक युवक के साथ आई थी। होटल कर्मियों ने महिला की ID पर कमरा बुक किया और साथ आए व्यक्ति का नाम रजिस्टर में सतीश दर्ज किया।

उन्होंने बताया कि इस केस में होटल मालिक रविंद्र यादव, होटल मैनेजर विजय यादव और सफाईकर्मी अच्छेलाल और नौशाद खान को शनिवार रात गिरफ्तार किया गया है।

पढ़ें-जौनपुर: गोमती नदी में मिले युगल के शव, जांच में जुटी पुलिस

संबंधित समाचार