सरकारी अस्पताल में भर्ती महिला पर ‘झाड़-फूंक’ का वीडियो वायरल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अशोकनगर। मध्यप्रदेश के अशोक नगर जिले के एक सरकारी अस्पताल में तांत्रिक द्वारा वहां भर्ती एक महिला मरीज पर कथित झाड-फूंक किए जाने का वीडियो सामने आया है। यह घटना शुक्रवार रात अशोकनगर जिला अस्पताल में हुई, जिसके बाद स्वास्थ्य अधिकारियों ने कहा कि उस समय वहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सकों को नोटिस दिए जाएंगे। …

अशोकनगर। मध्यप्रदेश के अशोक नगर जिले के एक सरकारी अस्पताल में तांत्रिक द्वारा वहां भर्ती एक महिला मरीज पर कथित झाड-फूंक किए जाने का वीडियो सामने आया है। यह घटना शुक्रवार रात अशोकनगर जिला अस्पताल में हुई, जिसके बाद स्वास्थ्य अधिकारियों ने कहा कि उस समय वहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सकों को नोटिस दिए जाएंगे।

घटना की पुष्टि करते हुए सिविल सर्जन डॉ. डी के भार्गव ने रविवार को बताया कि 65 वर्षीय कछिया बाई अहिरवार पर इस तरह की क्रिया की जानकारी लगते ही स्टाफ मौके पर पहुंचा और उसके परिजनों को तांत्रिक क्रिया करने से मना किया। लेकिन परिजन इस पर विवाद करने पर उतारू हो गए।

उन्होंने कहा कि इस महिला को कथित झाड़-फूंक से कुछ दिन पहले अस्पताल में भर्ती कराया गया था। भार्गव ने बताया कि इस महिला के परिजनों ने बताया कि उसको कथित बाहरी हवा लगने का अंदेशा है, इसके चलते झाड़-फूंक कराने तांत्रिक को लेकर आए थे। इसी बीच, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) नीरज छारी ने कहा कि उन्हें वायरल हुए इस वीडियो की जानकारी है।

उन्होंने कहा कि उस समय ड्यूटी पर तैनात चिकित्सकों को घटना के संबंध में नोटिस दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि अस्पताल में इस तरह का तंत्र-मंत्र नहीं किया जाना चाहिए था। कथित वीडियो में तांत्रिक अपनी हथेली में पानी लेकर कुछ मंत्रोच्चार कर महिला के चेहरे पर फेंकते हुए दिखाई दे रहा है।

इसे भी पढ़ें- बग्गा के पिता का दावा: मेरे बेटे से डरते हैं केजरीवाल, डराने के लिए किया पंजाब पुलिस का इस्तेमाल

संबंधित समाचार