हरदोई: शराबी पति ने पत्नी से छीन बच्चा, पुलिस ने मदर्स डे पर दिलाया वापस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरपालपुर/हरदोई। जिले के हरपालपुर थाना क्षेत्र के कठेठा गांव निवासी गीता पत्नी नन्हे ने थाने में दी गई तहरीर में बताया कि उसका पति रोजाना शराब पीकर घर आता है जब वह मना करती है तो उसका पति उसके साथ गाली गलौज कर मारपीट करता है। शराबी पति से परेशान महिला ने मायके जाने का …

हरपालपुर/हरदोई। जिले के हरपालपुर थाना क्षेत्र के कठेठा गांव निवासी गीता पत्नी नन्हे ने थाने में दी गई तहरीर में बताया कि उसका पति रोजाना शराब पीकर घर आता है जब वह मना करती है तो उसका पति उसके साथ गाली गलौज कर मारपीट करता है। शराबी पति से परेशान महिला ने मायके जाने का निर्णय लिया, जिस पर उसने अपने पिता को अपनी ससुराल बुलाया और मायके जा रही थी तभी उसके शराबी पति ने उससे मासूम बच्चा छीन लिया।

रविवार को मदर्स डे के अवसर पर हरपालपुर के उप निरीक्षक रफीक अहमद महिला कांस्टेबल पूनम वर्मा ने पहुंच कर मदर्स डे के अवसर पर मासूम बच्चे को उसकी मां से मिला दिया, जिससे महिला की आंखों में खुशी के आंसू छलक आए, प्रभारी निरीक्षक उमाकांत दीपक ने बताया कि महिला की तहरीर पर उसके मासूम बच्चे को उसके शराबी पति से दिला दिया गया है।

यह भी पढ़ें:-बरेली: ये कैसा मदर्स डे? मां का आंचल ही छिन गया

संबंधित समाचार