गहलोत का कार्टून जारी करना भाजपा की ओछी मानसिकता- रामचंद्र चौधरी
अजमेर। राजस्थान में अजमेर डेयरी के अध्यक्ष रामचंद्र चौधरी ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी के ऑफिशियल पेज पर राज्य के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का कार्टून जारी करना ओछी मानसिकता को प्रदर्शित करता है। प्रदेश कांग्रेस के पूर्व उपाध्यक्ष चौधरी ने आज अजमेर में कहा कि अनुशासन की सीख देने वाली भाजपा खुद अनुशासनहीनता …
अजमेर। राजस्थान में अजमेर डेयरी के अध्यक्ष रामचंद्र चौधरी ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी के ऑफिशियल पेज पर राज्य के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का कार्टून जारी करना ओछी मानसिकता को प्रदर्शित करता है। प्रदेश कांग्रेस के पूर्व उपाध्यक्ष चौधरी ने आज अजमेर में कहा कि अनुशासन की सीख देने वाली भाजपा खुद अनुशासनहीनता कर रही है। आम जनता भाजपा के इस दोहरे चरित्र को समझ रही है।
वे अभी इस अहंकार में है कि आने वाले चुनाव में राज कांग्रेस से छिनकर उनकी गोद में आना वाला है लेकिन वह भूल रही है कि जनता केंद्र सरकार की महंगाई, बेरोजगारी को बढ़ावा देने वाली पार्टी है और जनता का उनसे मोह भंग हो रहा है। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में जनता भाजपा को जरुर जवाब देगी। उन्होंने मुख्यमंत्री के खिलाफ भाजपा के कार्टून और ओछी मानसिकता की कड़े शब्दों में निंदा की है।
इसे भी पढ़ें- नवजोत सिद्धू 9 मई को सीएम भगवंत मान से करेंगे मुलाकात, पंजाब की अर्थव्यवस्था पर होगी चर्चा
