बहराइच: तेंदुए के हमले में घायल किशोरी की इलाज के दौरान मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। जिले के निशान गाड़ा रेंज के रामपुरवा कोहली गांव निवासी किशोरी पर दो दिन पूर्व तेंदुए ने हमला कर दिया था। इलाज के दौरान रविवार शाम को किशोरी की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के निशान गाड़ा रेंज के ग्राम रामपुरवा के मजरा कोहली निवासी 16 …

बहराइच। जिले के निशान गाड़ा रेंज के रामपुरवा कोहली गांव निवासी किशोरी पर दो दिन पूर्व तेंदुए ने हमला कर दिया था। इलाज के दौरान रविवार शाम को किशोरी की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के निशान गाड़ा रेंज के ग्राम रामपुरवा के मजरा कोहली निवासी 16 वर्षीय कादरून दो दिन पूर्व खेत में पिपरमेंट के खेत में काम कर रही थी।

तभी जंगल से निकलकर आए तेंदुए ने किशोरी के सिर को दबोच लिया था। गंभीर हालत में किशोरी को सीएचसी से मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर किया गया था। मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों ने कादरून को लखनऊ रेफर कर दिया था। लेकिन हालत में सुधार न होने पर डॉक्टरों ने लखनऊ रेफर कर दिया था। आर्थिक तंगी के चलते किशोरी को परिवार के लोग लखनऊ नहीं ले जा सके।

सोशल मीडिया पर अपील को देखते हुए ग्राम प्रधान प्रतिनिधि विनोद कुमार ने 25 हजार रुपए एकत्रित किया। जिस पर बालिका को लखनऊ ले जाकर भर्ती किया गया। 48 घंटे बाद बालिका ने रविवार शाम को इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

यह भी पढ़ें:-बहराइच: शादी में शामिल होने जा रहे ग्रामीण पर तेंदुए ने किया हमला, सीएचसी में भर्ती

संबंधित समाचार