अलीगढ़: नवविवाहिता ने मुंह दिखाई में सांसद से की सड़क बनवाने की मांग, एक माह का मिला आश्वासन
अलीगढ़। खैर के गांव कसीसो में सांसद सतीश गौतम शादी वाले घर में दुल्हन की मुंह दिखाई की रस्म में शामिल होने गए हुए थे। नवविवाहिता ने सांसद से मुंह दिखाई में सड़क के सुधार की मांग कर ली। सांसद ने एक माह में सड़क बनवाने का आश्वासन दिया है। बीते दो मई को खैर …
अलीगढ़। खैर के गांव कसीसो में सांसद सतीश गौतम शादी वाले घर में दुल्हन की मुंह दिखाई की रस्म में शामिल होने गए हुए थे। नवविवाहिता ने सांसद से मुंह दिखाई में सड़क के सुधार की मांग कर ली। सांसद ने एक माह में सड़क बनवाने का आश्वासन दिया है।
बीते दो मई को खैर विधानसभा क्षेत्र के कसीसो गांव के रहने वाले दीपांशु शर्मा की शादी हाथरस की रहने वाली बबली शर्मा से हुई थी। बबली एमए पास है। रविवार को शादी वाले घर में सांसद सतीश गौतम भी पहुंचे।
इसी दौरान सांसद से बबली आशीर्वाद लेने पहुंची तो सांसद मुंह दिखाई की रस्म में शगुन देने लगे। इस पर नवविवाहिता ने कहा कि आप मंदिर तक जाने वाले मार्ग को पक्का करवा दीजिए हमारे लिए वही मुंह दिखाई का शगुन हो जाएगा।
सांसद मार्ग को देखने पहुंचे तो पाया कि मंदिर तक जाने वाला करीब 150 मीटर लंबा मार्ग कच्चा हो जाने की वजह से कीचड़, पानी एकत्रित होने से दलदल बना हुआ है। सांसद ने तत्काल नवविवाहिता व परिवार को आश्वासन दिया कि एक माह के अंदर यह रास्ता पक्के रास्ते में तब्दील हो जाएगा।
पढ़ें- बाराबंकी: नियमों को ताक पर रखकर किया जा रहा बालू खनन, ओवरलोड वाहनों के चलते खराब हो रहीं सड़कें
