मुरादाबाद : बाइक की टक्कर से साइकिल सवार वृद्ध की मौत, बेटी से मिलने जाते समय हुआ हादसा
मुरादाबाद, अमृत विचार। भगतपुर थाना क्षेत्र में साइकिल सवार किसान को बाइक ने टक्कर मार दी। हादसे में किसान की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे की जानकारी मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया। थाना क्षेत्र में …
मुरादाबाद, अमृत विचार। भगतपुर थाना क्षेत्र में साइकिल सवार किसान को बाइक ने टक्कर मार दी। हादसे में किसान की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे की जानकारी मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया।
थाना क्षेत्र में दांडी दुर्जन निवासी गंगाराम (65) किसान थे। परिजनों ने बताया कि वह रविवार को देर शाम साइकिल पर सवार होकर मंझरा अपनी बेटी से मिलने जा रहे थे। इसी दौरान मानपुर- निबाडपुर के बीच में उनकी साइकिल के एक तेज रफ्तार बाइक ने पीछे से टक्कर मार दी। जिसमें गंगाराम की मौके पर ही मौत हो गई।
बाइक सवार हादसे को अंजाम देकर बाइक सहित मौके से फरार हो गया। परिजनों ने थाने में अज्ञात चालक के खिलाफ तहरीर दी है।गंगाराम के परिवार में पांच बेटे नेमसिंह, यशपाल, धामसिंह, मिंटू, विक्की और एक बेटी राजवती है।
ये भी पढ़ें : मुरादाबाद: तेज रफ्तार कार की टक्कर से बच्चे की मौत, पिता-पुत्र गंभीर
