बहराइच: ग्रामीण के मकान में अज्ञात कारणों से लगी आग, हजारों का हुआ नुकसान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। मोतीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम उर्रा कबेलपुर निवासी ग्रामीण के मकान में सोमवार सुबह अज्ञात कारणों से आग लग गई। जिसमें हजारों का नुकसान हुआ है। हालांकि कुछ ही समय में ग्रामीणों ने आग पर काबू पा लिया। मोती पुर थाना क्षेत्र के ग्राम उर्रा कबेलपुर निवासी जगमोहन पुत्र बांकेलाल सोमवार सुबह खेत में …

बहराइच। मोतीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम उर्रा कबेलपुर निवासी ग्रामीण के मकान में सोमवार सुबह अज्ञात कारणों से आग लग गई। जिसमें हजारों का नुकसान हुआ है। हालांकि कुछ ही समय में ग्रामीणों ने आग पर काबू पा लिया।

मोती पुर थाना क्षेत्र के ग्राम उर्रा कबेलपुर निवासी जगमोहन पुत्र बांकेलाल सोमवार सुबह खेत में काम कर रहे थे। तभी 10 बजे के आसपास उनके मकान में आग लग गई।

आसपास के ग्रामीणों ने आग पर काबू पा लिया। जिसे पड़ोस के अन्य मकान आग की चपेट मे आने से बच गए। अग्निकांड में हजारों का नुकसान हुआ है। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि फिरोज खान ने बताया कि लेखपाल को सूचना दी गई है। लेखपाल ने मौके पर पहुंचकर जांच कर रिपोर्ट तहसील को भेज दी है।

पढ़ें- गाजियाबाद: देर रात लेबर चौराहे पर लगी भीषण आग, दमकल की छह गाड़ियों ने पाया काबू

संबंधित समाचार