बिजनौर : ट्रक और जुगाड़ की टक्कर में दो लोगों की मौत, तीन घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बिजनौर/नूरपुर/अमृत विचार। ट्रक व जुगाड़ की टक्कर में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएससी में भर्ती कराया तथा मृतकों के शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से परिजन परिजनों …

बिजनौर/नूरपुर/अमृत विचार। ट्रक व जुगाड़ की टक्कर में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएससी में भर्ती कराया तथा मृतकों के शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से परिजन परिजनों में कोहराम मचा है। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार सोमवार की सुबह नूरपुर-बिजनौर रोड पर ईदगाह के पास ट्रक व जुगाड़ में टक्कर हो गई। हादसे में जुगाड़ पर सवार इन्द्रजीत (16 वर्ष) पुत्र रामलाल निवासी पैजनिया थाना हल्दौर व उसके बहनोई सागर 35 वर्ष पुत्र नामालूम निवासी रुस्तमपुर थाना हल्दौर की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि आदित्य 14 वर्ष पुत्र पप्पु, अजीत 13 वर्ष पुत्र ओमप्रकाश, राजकुमार 24 वर्ष पुत्र रामलाल निवासीगण ग्राम पैजनिया थाना हल्दौर घायल हो गये।

सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने घायलों को सीएचसी नूरपुर में भर्ती कराया गया व शवों का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया तथा ट्रक को कब्जे में ले लिया। ट्रक चालक मौका पाकर ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया। परिजनों को सूचना दे दी गयी है।

ये भी पढ़े : बिजनौर: संदिग्ध परिस्थितयों में प्रेमी जोड़े ने खाया जहर, प्रेमी की मौत

संबंधित समाचार