ओयो ने यूरोपीय कंपनी डायरेक्ट बुकर का अधिग्रहण पूरा किया

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली ।  यात्रा एवं आतिथ्य प्रौद्योगिकी मंच ओयो ने सोमवार को कहा कि उसने यूरोप की कंपनी ‘डायरेक्ट बुकर’ का अधिग्रहण पूरा कर लिया है। यह सौदा करीब 55 लाख करोड़ डॉलर (40 करोड़ रुपये) में पूरा हुआ है। ओयो ने एक बयान में कहा कि डायरेक्ट बुकर के पास 3,200 से अधिक घर …

नई दिल्ली ।  यात्रा एवं आतिथ्य प्रौद्योगिकी मंच ओयो ने सोमवार को कहा कि उसने यूरोप की कंपनी ‘डायरेक्ट बुकर’ का अधिग्रहण पूरा कर लिया है। यह सौदा करीब 55 लाख करोड़ डॉलर (40 करोड़ रुपये) में पूरा हुआ है।

ओयो ने एक बयान में कहा कि डायरेक्ट बुकर के पास 3,200 से अधिक घर हैं और अब तक तक 20 लाख ग्राहक उसकी सेवाओं का लाभ उठा चुके हैं। उसने कहा कि इस अधिग्रहण से ओयो की यूरोप में व्यापक मौजूदगी हो जाएगी।

ओयो के वैश्विक प्रमुख व्यापार अधिकारी अंकित टंडन ने कहा कि हमारा ध्यान यूरोप में पैठ बनाने पर है।

इसे भी पढ़ें-

इंडिगो ने दिव्यांग बच्चे को यात्रा करने से रोका, सिंधिया खुद कर रहे हैं घटना की जांच

 


संबंधित समाचार