असम में शाह ने भारत-बांग्लादेश सीमा पर स्थिति की समीक्षा की 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

असम। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने असम के मनकाचर सेक्टर में असम-बांग्लादेश सीमा पर स्थिति की सोमवार को समीक्षा की। एक हेलीकॉप्टर से कामाख्या हिलटॉप पहुंचे शाह ने मनकाचर के लिए रवाना होने से पहले कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना की। सीमा सुरक्षा बल और राज्य सरकार के अधिकारियों ने सीमा चौकी पर उनका स्वागत …

असम। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने असम के मनकाचर सेक्टर में असम-बांग्लादेश सीमा पर स्थिति की सोमवार को समीक्षा की। एक हेलीकॉप्टर से कामाख्या हिलटॉप पहुंचे शाह ने मनकाचर के लिए रवाना होने से पहले कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना की। सीमा सुरक्षा बल और राज्य सरकार के अधिकारियों ने सीमा चौकी पर उनका स्वागत किया।

बीएसएफ अधिकारियों के साथ आए गृह मंत्री ने इस मौके के लिए बनाए गए एक निगरानी टावर से सीमा पर स्थिति की समीक्षा की। उन्हें इलाके में एकत्रित स्थानीय ग्रामीणों से बातचीत करते हुए भी देखा गया। केंद्रीय मंत्री की मौजूदगी में भारत और बांग्लादेश दोनों के सीमा पर तैनात कर्मियों ने फ्लैग मार्च भी किया।

अर्द्धसैन्य बल के सूत्रों ने बताया कि शाह सदरतिला शिविर में बीएसएफ के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ घुसपैठ, मवेशियों की तस्करी, सीमा पर बाड़ लगाने, नदी में गश्त जैसे मुद्दों पर चर्चा कर सकते हैं। असम के दो दिवसीय दौरे पर आए गृह मंत्री सोमवार और मंगलवार को कई कार्यक्रमों में शामिल हो सकते हैं।

इसे भी पढ़ें-

शाहीन बाग में हाई वोल्टेज ड्रामा, विरोध कर रहे कई लोग हिरासत में, सीआरपीएफ तैनात

संबंधित समाचार