अमृत विचार की खबर का असर: आखिरकार नगर निगम टीम ने पकड़ा छुट्टा सांड

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। नगर निगम टीम ने आखिरकार वार्ड 47 में नागरिकों की परेशानी और निगम अधिकारियों की कार्यशैली पर सवाल खड़ा कराने वाले सांड को सोमवार को पकड़ लिया। उसे पकड़ने के बाद वाहन में लादकर ले जाया गया। वार्ड 47 सागर सराय के पार्षद गौरव श्रीवास्तव ने सात मई को नगर निगम कार्यकारिणी …

मुरादाबाद, अमृत विचार। नगर निगम टीम ने आखिरकार वार्ड 47 में नागरिकों की परेशानी और निगम अधिकारियों की कार्यशैली पर सवाल खड़ा कराने वाले सांड को सोमवार को पकड़ लिया। उसे पकड़ने के बाद वाहन में लादकर ले जाया गया।

वार्ड 47 सागर सराय के पार्षद गौरव श्रीवास्तव ने सात मई को नगर निगम कार्यकारिणी की बैठक में अपने वार्ड में घूम रहे छुट्टा सांड से लोगों की परेशानी का मुद्दा उठाया था। उन्होंने कहा था कि उनके वार्ड के अलावा शहर के अन्य हिस्सों में भी राहगीर छुट्टा सांड और अन्य आवारा पशुओं से परेशान हैं। यह सांड कई लोगों पर हमला भी कर चुका है।

शिकायत के बाद भी निगम के अधिकारी इस पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। नगर आयुक्त के सवाल पूछने पर संबंधित कर्मचारी हिमांशु ने सदन में मोबाइल पर फोटो और वीडियो दिखाकर सांड को पकड़ने की बात कही। लेकिन पार्षद ने फोटो वीडियो देखने के बाद कहा कि यह उनके वार्ड का सांड नहीं है। जिस पर नगर आयुक्त ने 24 घंटे में उस सांड को पकड़ने का निर्देश दिया। लेकिन 24 घंटे में भी वह पकड़ा नहीं गया।

इस पर अमृत विचार समाचार पत्र ने अपने 9 मई के अंक में पेज दो पर नगर आयुक्त के निर्देश के बाद भी नहीं पकड़ा जा सका सांड शीर्षक से समाचार को प्रमुखता से प्रकाशित कर लोगों की परेशानी और निगम की लापरवाह कार्यशैली उजागर की। जिसका संज्ञान लेकर सोमवार को ही नगर निगम की टीम वार्ड 47 में छुट्टा घूम रहे सांड को पकड़कर ले गई।

इस पर पार्षद गौरव श्रीवास्तव ने अमृत विचार समाचार पत्र की पहल की सराहना करते हुए कहा यह समाचार पत्र वास्तविक रूप से जन सरोकारों के लिए है। पार्षद ने शहर के अन्य हिस्सों में भी आवारा पशुओं को पकड़ने के लिए अभियान चलाए जाने की बात कही।

ये भी पढ़ें:- उन्नाव: टॉप- 10 अपराधी की 38 लाख से ज्यादा की संपत्ति कुर्क, गलत गतिविधि से कमाई थी संपत्ति

संबंधित समाचार