कानपुर: डीजी कॉलेज की चौथी मंजिल से गिरी छात्रा, हालत गंभीर, हैलट में भर्ती

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर। सोमवार सुबह सिविल लाइंस स्थित डीजी कॉलेज में संदिग्ध हालत में एक छात्रा चौथी मंजिल से गिर गई। छात्रा को हैलट में भर्ती कराया गया है। छात्रा ने खुद छलांग लगाई या किसी ने धक्का दिया या ये हादसा है। इन तीनों पहलुओं पर पुलिस की जांच चल रही है। मोहम्मद ईशाक की बेटी …

कानपुर। सोमवार सुबह सिविल लाइंस स्थित डीजी कॉलेज में संदिग्ध हालत में एक छात्रा चौथी मंजिल से गिर गई। छात्रा को हैलट में भर्ती कराया गया है। छात्रा ने खुद छलांग लगाई या किसी ने धक्का दिया या ये हादसा है। इन तीनों पहलुओं पर पुलिस की जांच चल रही है।

मोहम्मद ईशाक की बेटी अदीबा इरशाद डीजी कॉलेज से बीए प्रथम वर्ष की पढ़ाई कर रही हैं। सोमवार को उसका शिक्षाशास्त्र विषय का पेपर था। कॉलेज पहुंचने के कुछ घंटे बाद अदीबा खून से लथपथ जमीन पर पड़ी मिली।

एसीपी कर्नलगंज त्रिपुरारी पांडेय ने बताया कि चौथी मंजिल पर छात्रा का बैग आदि रखा मिला है। यहीं से वह नीचे गिरी है। जांच कर पता किया जा रहा है कि क्या वह खुद कूदी है। फिलहाल छात्रा हैलट के आईसीयू में भर्ती है। हालत नाजुक बताई जा रही है।

पढ़ें- चौथी मंजिल की खिड़की से गिरी बच्ची की बच गई जान, कारण जानकर रह जाएंगे हैरान

संबंधित समाचार