अयोध्या: पूर्व सांसद व पूर्व विधायक द्वारा कराए गए विकास कार्य का शिलापट अराजकतत्वों ने तोड़ा, शिकायत दर्ज
तारुन/अयोध्या। पूर्व सांसद विनय कटियार और गोसाईगंज के पूर्व विधायक इंद्र प्रताप तिवारी उर्फ खब्बू तिवारी द्वारा कराए गए एक विकास कार्य का शिलापट अराजकतत्वों ने तोड़ दिया। इसे लेकर पुलिस में शिकायत दर्ज करायी गयी है। भाजपा शासन काल में कराए गए सड़क निर्माण कार्य की शिलापट अराजक तत्वों द्वारा तोड़ने का सिलसिला अभी …
तारुन/अयोध्या। पूर्व सांसद विनय कटियार और गोसाईगंज के पूर्व विधायक इंद्र प्रताप तिवारी उर्फ खब्बू तिवारी द्वारा कराए गए एक विकास कार्य का शिलापट अराजकतत्वों ने तोड़ दिया। इसे लेकर पुलिस में शिकायत दर्ज करायी गयी है। भाजपा शासन काल में कराए गए सड़क निर्माण कार्य की शिलापट अराजक तत्वों द्वारा तोड़ने का सिलसिला अभी भी जारी है।
अराजक तत्वों पर कोई कार्रवाई न करने से उनका मनोबल बढ़ा हुआ है, जिससे पूर्व विधायक खब्बू तिवारी के द्वारा कराए गए निर्माण कार्य का बार-बार शिलापट तोड़कर अराजकता फैलाने का कार्य किया जा रहा है। थाना क्षेत्र के घूरिटीकर मजरे युवराज पंडित का पुरवा निवासी संतोष दूबे ने थानाध्यक्ष को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
बताया गया है कि ग्राम सभा परसावा महोला में घूरिटीकर-रामपुर भगन संपर्क मार्ग पर लोक निर्माण विभाग द्वारा विशेष मरम्मत कार्य कराया गया था, जिसका लोकार्पण पूर्व सांसद व पूर्व विधायक विधायक गोसाईंगंज के द्वारा किया गया था। जिसका शिलापट्ट 6 मई की रात्रि में गिराकर सार्वजनिक संम्पत्ति को नुकसान पहुंचाया है। चौकी प्रभारी रामपुर भगन वीरेंद्र पाल का कहना है कि मामले की जानकारी सोमवार को मिली है। शिलापट ठीक करवाया जा रहा है।
यह भी पढ़ें:-नगर विकास राज्यमंत्री ने कर्मचारियों को लगाई फटकार,बजट आने के बाद भी नहीं हुआ शिलापट का निर्माण
