अयोध्या: दोस्तों के साथ तरबूज खाने गया किशोर सरयू में डूबा, मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गोसाईगंज/अयोध्या। जिले के गोसाईगंज कोतवाली इलाके के शेरवाघाट गांव निवासी 17 वर्षीय किशोर की सरयू नदी में डूबने से मौत हो गई। उसे बचाने के लिए गांव के लोगों ने तमाम कोशिश की,लेकिन नाकाम रहे। सूचना पाकर घटनास्थल पर पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जानकारी के मुताबिक विमलेश पुत्र महेश निवासी शेरवाघाट सोमवार …

गोसाईगंज/अयोध्या। जिले के गोसाईगंज कोतवाली इलाके के शेरवाघाट गांव निवासी 17 वर्षीय किशोर की सरयू नदी में डूबने से मौत हो गई। उसे बचाने के लिए गांव के लोगों ने तमाम कोशिश की,लेकिन नाकाम रहे। सूचना पाकर घटनास्थल पर पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

जानकारी के मुताबिक विमलेश पुत्र महेश निवासी शेरवाघाट सोमवार को अपराह्न लगभग 4 बजे तरबूज खाने के लिए अपने पांच दोस्तों के साथ निकला था।विमलेश सरयू नदी के किनारे पहुंचकर अपने दोस्तों के साथ नहाने के लिए पानी में उतरा व मस्ती करने लगा।इसी बीच विमलेश खेलते खेलते गहरे पानी में चला गया।

उसे डूबता देख दोस्तों ने गुहार लगाई तो पास में पशुओं को चरा रहे कुछ लोगों ने बच्चों की आवाज सुनी तो दौड़ कर नदी में छलांग लगा दी और विमलेश को ढूंढना शुरू कर दिया।काफी मशक्कत के बाद उसे ढूंढ कर बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। सूचना पाकर घटनास्थल पर पहुंचे पिता महेश अपने लाडले को देखकर रोने लगे।

यह भी पढ़ें:-कानपुर: गंगा नदी में नहाने गये चाचा-भतीजे की डूबने से मौत, परिजनों में कोहराम

संबंधित समाचार