बहराइच: उप मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर हलाकान में रहा स्वास्थ्य महकमा, बाद में मिली यह सूचना
बहराइच। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुस्तफाबाद में सोमवार को उप मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर विशेष चौकसी बरती गई। हालांकि पूरा दिन बीत गया और उप मुख्यमंत्री जनपद नहीं पहुंचे। जिले में स्वास्थ्य सेवाओं का बुरा हाल है। कभी शव भीगता दिख रहा है तो अस्पताल से डॉक्टर ही गायब रहते हैं। जिसका संज्ञान स्वयं उप …
बहराइच। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुस्तफाबाद में सोमवार को उप मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर विशेष चौकसी बरती गई। हालांकि पूरा दिन बीत गया और उप मुख्यमंत्री जनपद नहीं पहुंचे। जिले में स्वास्थ्य सेवाओं का बुरा हाल है। कभी शव भीगता दिख रहा है तो अस्पताल से डॉक्टर ही गायब रहते हैं। जिसका संज्ञान स्वयं उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने लिया था।
सोमवार को जरवल विकास खंड के मुस्तफाबाद में स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निरीक्षण उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक द्वारा करने की अफवाह फैली। तुरंत ही सीएचसी की सफाई और अन्य सुविधा बेहतर की जाने लगी। हालांकि दोपहर में उप मुख्यमंत्री के राय बरेली जाने की सूचना मिली। जिस पर सभी ने राहत की सांस ली। डिप्टी सीएम के अचानक दौरे को लेकर स्वास्थ्य विभाग के साथ जिला प्रशासन हरकत में दिखा। लेकिन सब हवा हवाई साबित हो गया।
यह भी पढ़ें:-लखनऊ: लोहिया संस्थान की निदेशक से उप मुख्यमंत्री ने मांगा स्पष्टीकरण
