बहराइच: दरगाह जेठ मेला 19 मई से होगा शुरू, मेले में पॉलिथीन पर रहेगा प्रतिबंध

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। प्रसिद्ध सैयद सालार गाजी का वार्षिक मेला दो वर्ष बाद पुनः जनपद में शुरू होने जा रहा है। इसके लिए सोमवार को जिलाधिकारी ने मेला समिति के साथ अधिकारियों की बैठक की। उन्होंने कहा कि मेला परिसर क्लोज सर्किट कैमरे से लैस रहेगा। पॉलिथीन पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा। बहराइच के दरगाह में …

बहराइच। प्रसिद्ध सैयद सालार गाजी का वार्षिक मेला दो वर्ष बाद पुनः जनपद में शुरू होने जा रहा है। इसके लिए सोमवार को जिलाधिकारी ने मेला समिति के साथ अधिकारियों की बैठक की। उन्होंने कहा कि मेला परिसर क्लोज सर्किट कैमरे से लैस रहेगा। पॉलिथीन पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा।

बहराइच के दरगाह में प्रतिवर्ष प्रसिद्ध जेठ मेले का आयोजन होता है। लेकिन कोरोना संक्रमण के चलते मेले का आयोजन नहीं हो पा रहा था। अब संक्रमण कम होने पर मेले की तैयारी शुरू कर दी गई है। जिलाधिकारी डॉक्टर दिनेश चंद्र ने बताया कि सैयद सालार मसऊद गाजी की दरगाह पर 19 मई से 19 जून तक जेठ मेला चलेगा। उन्होंने कहा कि मेला क्षेत्र में सीसी टीवी कैमरों के माध्यम से चौकसी रखी जायेगी।

गैस सिलेण्डर व ज्वलनशील पदार्थ न लाने तथा पूरे मेला परिक्षेत्र को प्लास्टिक की थैली से मुक्त रखने का सुझाव दिया। प्रबन्ध समिति को डीएम ने निर्देश दिया कि ध्वनि विस्तारक यन्त्रों का प्रयोग गाईड लाईन के अनुसार हो। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सुरक्षा मानकों का अनुपालन कराते हुए अनुमति/सेफ्टी प्रमाण-पत्र उपलब्ध करायेंगे।

उन्होंने कहा कि मेलार्थियों से ज्यादा मुनाफा वसूली न की जा सके इसके लिए रेट लिस्ट प्रदर्शित किये जाने तथा खाद्य पदार्थों की क्वालिटी चेक करने के लिए खाद्य सुरक्षा अधिकारियों को मेला अवधि में नियमित रूप से सैम्पुलिंग करने का भी निर्देश दिया। उन्होंने डीपीआरओ को निर्देश दिये गये कि चित्तौरा व अनारकली झील की पर्याप्त साफ-सफाई करा दी जाय। पुलिस अधीक्षक केशव कुमार चौधरी ने कहा कि मेला अवधि मे सुरक्षा कड़ी रहेगी। दरगाह प्रबन्ध समिति अध्यक्ष शमशाद अहमद एडवोकेट ने प्रबन्ध समिति की ओर से की गयी व्यवस्थाओं के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी उपलब्ध करायी।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी मनोज, अपर पुलिस अधीक्षक नगर कुॅवर ज्ञानंजय सिंह, नगर मजिस्ट्रेट ज्योति राय, उप जिलाधिकारी सदर सौरभ गंगवार आईएएस, जिला पूर्ति अधिकारी अनन्त प्रतात सिंह, अधी.अभि. विद्युत मुकेश बाबू, एसीएमओ डॉ. अजीत चन्द्रा, एआरएम मो. इरफान, पीओ डूडा संजय सिंह व अन्य अधिकारी, दरगाह प्रबन्ध कमेटी के पदाधिकारी अब्दुल रहमान उर्फ बच्चे भारती, दिलशाद अहमद एडवोकेट, अज़मत उल्लाह, मकसूद रायनी, खालिद इकराम व अन्य सदस्य मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें:-बहराइच: बसंत मेले पर गाजी की मजार पर पेश की गई फलों की डाली

संबंधित समाचार