बरेली: मिशन शक्ति जागरुकता रैली को एडीजी ने दिखाई हरी झंडी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बरेली। महिलाओं को मजबूत करने के लिए मिशन शक्ति अभियान के तहत वूमेन पावर लाइन 1090 के प्रचार प्रसार के लिए एडीजी ने कोतवाली से हरी झंडी दिखाकर गाड़ी को रवाना किया। सोमवार को एडीजी राजकुमार, आईजी रमित शर्मा, एसएसपी रोहित सिंह सजवाण कोतवाली पहुंचे। जहां से सेफ सिटी परियोजना के अंतर्गत मिशन …

अमृत विचार, बरेली। महिलाओं को मजबूत करने के लिए मिशन शक्ति अभियान के तहत वूमेन पावर लाइन 1090 के प्रचार प्रसार के लिए एडीजी ने कोतवाली से हरी झंडी दिखाकर गाड़ी को रवाना किया। सोमवार को एडीजी राजकुमार, आईजी रमित शर्मा, एसएसपी रोहित सिंह सजवाण कोतवाली पहुंचे।

जहां से सेफ सिटी परियोजना के अंतर्गत मिशन शक्ति अभियान में महिला सुरक्षा को वूमेन पावर लाइन 1090 के प्रचार प्रसार के लिए गाड़ी को रवाना किया गया। इस दौरान महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन लखनऊ की टीम की 4 सदस्य यहां आईं। ये सदस्य 9 दिन तक जोन में घूम कर वूमेन पावर लाइन नंबर का प्रचार प्रसार करेंगे। कार्यक्रम में एसपी सिटी रवींद्र कुमार, सीओ प्रथम स्वेता यादव, सीओ क्राइम डा. दीपशिखा के साथ कई स्कूलों की छात्राएं मौजूद रहीं।

ये भी पढ़ें- बरेली: झोलाछाप डॉक्टर के गलत इलाज से महिला का हो गया गर्भपात

संबंधित समाचार