मुरादाबाद: साइबर ठगों ने क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने का झांसा देकर उड़ाए 49 हजार
मुरादाबाद/ठाकुरद्वारा,अमृत विचार। नगर के बाइक मैकेनिक से साइबर ठगों ने क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने का झांसा देकर उसके बैंक खाते से 49 हजार रुपये उड़ा लिये। नगर के मोहल्ला वार्ड 7 बहेड़ाबाला निवासी इमरान अली पुत्र शकील अहमद ने पुलिस को तहरीर देकर कहा कि वह मोटर साइकिल मैकेनिक की दुकान चलाता है। उसने …
मुरादाबाद/ठाकुरद्वारा,अमृत विचार। नगर के बाइक मैकेनिक से साइबर ठगों ने क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने का झांसा देकर उसके बैंक खाते से 49 हजार रुपये उड़ा लिये। नगर के मोहल्ला वार्ड 7 बहेड़ाबाला निवासी इमरान अली पुत्र शकील अहमद ने पुलिस को तहरीर देकर कहा कि वह मोटर साइकिल मैकेनिक की दुकान चलाता है।
उसने एक्सिस बैंक शाखा ठाकुरद्वारा से क्रेडिट कार्ड जारी करा रखा है, 5 मई को उसके मोबाइल पर एक व्यक्ति का फोन आया। उसने अपने को बैंक का अधिकारी बताया और कहा कि तुम्हारे कार्ड की लिमिट बढ़ानी है। अपना ओटीपी नंबर बता दो, जिस पर उसने उसे अपना ओटीपी नंबर बता दिया।
नंबर मालूम कर आरोपी ने उसका फोन काट दिया और कुछ देर बाद उसके खाते से 49 हजार रुपये कट गए। इमरान का कहना है कि उसने इसकी शिकायत बैंक में की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई, इसलिये उसने पुलिस से धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की है।
ये भी पढ़ें:- बिजनौर : सड़क हादसे में जीजा-साले की मौत, तीन घायल
