मुरादाबाद : दो दिन बाद मिले चार कोरोना संक्रमित, बढ़ेगा जांच का दायरा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। जिले में दो दिन के अंतराल के बाद सोमवार को एक बार फिर कोरोना संक्रमण ने दस्तक दी है। एक साथ चार संक्रमित मिलने से सक्रिय रोगियों की संख्या 12 पहुंच गई है। नये मरीज 50-70 वर्ष के हैं। शहर के बुद्धि विहार कॉलोनी के रहने वाले 70 वर्षीय बुजुर्ग के अलावा …

मुरादाबाद, अमृत विचार। जिले में दो दिन के अंतराल के बाद सोमवार को एक बार फिर कोरोना संक्रमण ने दस्तक दी है। एक साथ चार संक्रमित मिलने से सक्रिय रोगियों की संख्या 12 पहुंच गई है। नये मरीज 50-70 वर्ष के हैं। शहर के बुद्धि विहार कॉलोनी के रहने वाले 70 वर्षीय बुजुर्ग के अलावा सिविल लाइंस की एक कॉलोनी निवासी 66 वर्षीय और राजन इनक्लेव में रहने वाले 50 वर्षीय व्यक्ति संक्रमित मिले हैं।

इसके अलावा सिविल लाइंस की ही रहने वाली 59 वर्षीया महिला भी कोरोना पाजिटिव पाई गई है। इन चारों मरीजों की जांच निजी पैथॉलोजी में हुई है। चार संक्रमित मरीजों के मिलने की पोर्टल पर जानकारी से चिकित्साधिकारी सक्रिय हुए। जिला सर्विलांस सेल ने इनसे संपर्क किया। वहीं इसके पहले छह मई को बुद्धि विहार के ही एक 41 वर्षीय व्यक्ति, पांच मई को कंपनी बाग की रहने वाली 50 वर्षीया महिला और दो मई को एक ही दिन में पांच लोग जांच में पाजिटिव निकले थे।

इन चार नये मरीजों को मिलाकर शहर में ही सक्रिय मरीजों की संख्या 12 हो गई। हैरत की बात यह है कि अप्रैल और मई में संक्रमित हुए सभी मरीज शहर के पॉश कॉलोनियों के ही रहने वाले हैं। आईडीएसपी के जिला डेटा मैनेजर अंकित शर्मा ने बताया कि चार नये संक्रमित मिलने से सक्रिय मरीजों की संख्या 12 हो गई। इनके संपर्क में आने वालों की भी जांच कराई जाएगी। जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. प्रवीन श्रीवास्तव का कहना है कि नए मरीज मिलने के बाद रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन के अलावा शहर के प्रमुख चौक-चौराहों पर भी कोविड जांच का दायरा बढ़ाया जाएगा।

ये भी पढ़ें:- संभल: किसान ने घरेलू कलह में फंदा लगाकर की खुदकुशी

संबंधित समाचार