एयरपोर्ट व मेट्रो में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगने वाले कई गिरोह सक्रिय, निजी नंबरों से भेज रहे मैसेज
लखनऊ। अगर आपके मोबाइल नंबर पर एयरपोर्ट या मेट्रो में नौकरी दिलाने से संबंधी कोई भी मैसेज आ रहा हो या आपको नौकरी दिलाने के नाम पर लिंक भेजकर डिटेल देने को कहा जा हो तो इसपर भूलकर भी रिप्लाई मत करियेगा, वरना आपका बैंक अकाउंट साफ होते देर नहीं लगेगी। इन दिनों एयरपोर्ट या …
लखनऊ। अगर आपके मोबाइल नंबर पर एयरपोर्ट या मेट्रो में नौकरी दिलाने से संबंधी कोई भी मैसेज आ रहा हो या आपको नौकरी दिलाने के नाम पर लिंक भेजकर डिटेल देने को कहा जा हो तो इसपर भूलकर भी रिप्लाई मत करियेगा, वरना आपका बैंक अकाउंट साफ होते देर नहीं लगेगी। इन दिनों एयरपोर्ट या मेट्रो में नौकरी दिलाने का झांसा देकर युवाओं को ठगने वाले कई गिरोह सक्रिय हैं।
निजी नंबरों से भेज रहे मैसेज
साइबर ठगों की ओर से इन दिनों नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने के लिए निजी नंबरों से मैसेज व लिंक भेजे जा रहे हैं। मैसेज में एयरपोर्ट या मेट्रो में पर ग्राउंड स्टाफ, फ्लाइट क्रू, चेकिंग स्टाफ, सिक्योरिटी स्टाफ, पैसेंजर सपोर्ट स्टाफ, सैनिटेशन स्टाफ, बोर्डिंग काउंटर स्टाफ आदि के पद पर नौकरी देने का झांसा दिया जा रहा है। मैसेज या लिंक भेजकर लोगों को उनके दस्तावेज व बैंक डिटेल भेजने को कहा जाता है। बैंक डिटेल भेजते ही व्यक्ति के बैंक खाते से सारा पैसा साफ कर दिया जाता है।
फर्जी प्लेसमेंट एजेंसी के नाम से करते हैं ठगी
वहीं कई मामलों में निजी नंबरों से फर्जी प्लेसमेंट एजेंसी के नाम पर मैसेज भेजे जा रहे हैं। वहीं लोगों को झांसे में लेने के लिए ब्रांडेड प्लेसमेंट एजेंसियों के नाम पर फर्जी ऑफिस खोल के युवाओं का भरोसे में लिया जाता है। पर निजी कंपनियों, एयरपोर्ट, मेट्रो आदि में नौकरी लगाने के नाम पर कमीशन का पैसा जमा लेकर ऑफिस बंद करके भाग जाते हैं। गत सप्ताह हजरतगंज में भी ऐसी ही एक फर्जी एजेंसी का पुलिस ने भंडाफोड़ कर दो लोगों को गिरफ्तार किया था।
इन बातों का रखें ध्यान :-
- नौकरी लगाने के लिए निजी नंबरों से आने वाले लिंक या मैसेज को नजरअंदाज करें। सिर्फ टोल फ्री नंबर्स से आए मैसेज पर ही संज्ञान लें।
- मैसेज में अगर किसी प्रकार का लिंक भेजकर जानकारी मांगी जाती है या रुपये सेंड करने काे कहा जाता है तो लिंक को ओपेन मत करें।
- किसी भी प्लेसमेंट को अपने प्लेन प्रमाणपत्र न भेजें, प्रमाणपत्रों की छाया प्रति में सेल्फ अटेस्ट लिखकर क्रॉस सिग्नेचर करके ही भेजें।
- अगर किसी कंपनी के नाम पर निजी नंबर से मैसेज भेजा गया है तो जस्ट डायल से उक्त कंपनी का नंबर प्राप्त कर मैसेज सत्यापित कर लें।
एयरपोर्ट और मेट्रो पर विभिन्न पदों पर नौकरी लगाने का झांसा देकर साइबर ठगी करने के कई मामले प्रकाश में आ रहे हैं। पिछले एक माह में ऐसे दर्जन भर मामले दर्ज हो चुके हैं। अमृूमन निजी नंबरों से ही मैसेज कर या लिंक भेजकर ठगी की जा रही है। निजी नंबर से आने वाले इस प्रकार के मैसेज या लिंक को नजरअंदाज करें। डिटेल या पैसे भेजने से पूर्व संबंधित कंपनी के आधिकारिक नंबर पर संपर्क कर सत्यता जांच लें… रंजीत कुमार, प्रभारी निरीक्षक, साइबर सेल।
यह भी पढ़ें:-अयोध्या: पेट्रोल पंप मैनेजर से ठगी करने वाले तीनों आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
