शाहीन बाग के बाद मंगोलपुरी और न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी में चला बुलडोजर, लोगों से सामान हटाने को कहा गया

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। दिल्ली में अतक्रिमण अभियान लगातार जारी है। शाहीन बाग के बाद आज दिल्ली नगर निगम ने मंगोलपुरी और न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया। बता दें इस दौरान मंगोलपुरी में आप विधायक मुकेश अहलावत बुलडोजर के सामने लेट गए। हालांकि, पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया है। उधर, न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी में …

नई दिल्ली। दिल्ली में अतक्रिमण अभियान लगातार जारी है। शाहीन बाग के बाद आज दिल्ली नगर निगम ने मंगोलपुरी और न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया। बता दें इस दौरान मंगोलपुरी में आप विधायक मुकेश अहलावत बुलडोजर के सामने लेट गए। हालांकि, पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया है।

उधर, न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी में बुलडोजर चलाने से पहले एमसीडी ने लोगों से अवैध निर्माणों पर रखे गए सामान को हटाने के लिए कहा है। बता दें यहां SDMC टीम के साथ दिल्ली पुलिस और पैरा फोर्स के जवान भी शामिल हैं, ताकि कानून व्यवस्था को बनाए रखा जाए।

ये भी पढ़ें-

मोहाली ब्लास्ट पर भड़के केजरीवाल, बोले- घटना उन लोगों की कायराना हरकत है जो पंजाब की शांति भंग करना चाहते हैं

 

 

 

संबंधित समाचार