हरदोई: अधेड़ को बेकाबू टैक्सी ने मारी टक्कर, ड्राइवर फरार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। देवाई संस्कार से अपने घर वापस लौट रहे बाइक सवार अधेड़ को बेकाबू टैक्सी ने टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौत हो गई। हादसा होते ही ड्राइवर टैक्सी ले कर फरार हो गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा कर हादसे की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। बताया गया है कि बिलग्राम कोतवाली इलाके …

हरदोई। देवाई संस्कार से अपने घर वापस लौट रहे बाइक सवार अधेड़ को बेकाबू टैक्सी ने टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौत हो गई। हादसा होते ही ड्राइवर टैक्सी ले कर फरार हो गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा कर हादसे की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।

बताया गया है कि बिलग्राम कोतवाली इलाके के हैबतपुर निवासी 50 वर्षीय राम प्रकाश पुत्र बेद्दा खेती-किसानी करता था। सोमवार को वह सुरसा थाना इलाके के बर्रा डाल सिह गांव में होने वाले देवाई संस्कार मे शामिल होने आया हुआ था। जहां से सोमवार की शाम को ही बाइक से अपने घर वापस लौट रहा था।

इसी बीच रास्ते में बघौली थाने के खजुरमई तिराहे के पास बेकाबू टैक्सी ने उसकी बाइक में ज़ोरदार टक्कर मार दी। हादसे मे बुरी तरह ज़ख्मी हुए रामप्रकाश ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

हादसे की खबर पाते ही वहां पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्ज़े में लेकर शव का पोस्टमार्टम कराया है। हादसे की खबर सुनते ही उसके घर वाले रोते बिलखते हुए मौके पर पहुंचे। पुलिस हादसे की जांच-पड़ताल करने मे जुट गई है।

पढ़ें- जम्मू-कश्मीरः शोपियां गोलीबारी में घायल नागरिक की मौत

संबंधित समाचार