मुरादाबाद : जमीन से कब्जा हटवाने के लिए धरने पर बैठीं महिलाएं, कहा- दबंगों पर हो कार्रवाई
मुरादाबाद,अमृत विचार। हरथला सोनापुर तहसील सदर की रहने वाली दो महिलाओं ने अपनी जमीन पर गांव के कुछ प्रभावशाली लोगों से कब्जा हटवाने के लिए जिलाधिकारी कार्यालय परिसर में अनिश्चितकालीन धरना दिया। उन्होंने जिलाधिकारी से मामले की जांच कराकर कब्जा हटवाने और आरोपियों के खिलाफ कारवाई की मांग की। कुछ घंटे बाद पुलिस ने कार्रवाई …
मुरादाबाद,अमृत विचार। हरथला सोनापुर तहसील सदर की रहने वाली दो महिलाओं ने अपनी जमीन पर गांव के कुछ प्रभावशाली लोगों से कब्जा हटवाने के लिए जिलाधिकारी कार्यालय परिसर में अनिश्चितकालीन धरना दिया। उन्होंने जिलाधिकारी से मामले की जांच कराकर कब्जा हटवाने और आरोपियों के खिलाफ कारवाई की मांग की। कुछ घंटे बाद पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर महिलाओं से धरना खत्म करने के लिए कहा, लेकिन वे धरने पर डटी रहीं।
जिलाधिकारी कार्यालय में धरने पर बैठीं सविता पत्नी मुकेश सिंह, प्रवेश देवी पत्नी महेंद्र सिंह का कहना है कि उनके 80 वर्षीय ससुर रघुवीर सिंह निवासी उत्तमपुर बहलोलपुर तहसील सदर में गाटा संख्या 313 रकबा 0.443 हेक्टेयर के मालिक हैं। महिलाओं का आरोप है कि जमीन पर गांव के कुछ प्रभावशाली लोगों ने तहसील और ब्लॉक प्रशासन की मिलीभगत से सार्वजनिक सुलभ शौचालय बनवा दिया है। उस शौचालय को हटवाने के लिए वे दो साल से संघर्ष कर रहे हैं, लेकिन न्याय नहीं मिल रहा है।
नौ मई को एसडीएम सदर के आश्वासन पर उन्होंने मजदूरों को लेकर अपनी जमीन पर फिर से कायम होने के लिए ईंटें, बजरफुट, रेत, सीमेंट डलवा दिया, लेकिन गांव के प्रधान और पूर्व प्रधान ने उन्हें रोक दिया। पूरे दिन एसडीएम, तहसीलदार और पुलिस से गुहार लगाते रहे, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इसलिए वे अब न्याय के लिए अनिश्चितकालीन धरने पर बैठी हैं। उनकी मांग है कि उनकी जमीन पर जिला, तहसील और पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में निर्माण करवाने की व्यवस्था की जाए और आरोपियों के खिलाफ कारवाई की जाए।
ये भी पढ़ें : मुरादाबाद : एसएसपी हेमंत कुटियाल की तरकीब ने उड़ाई थानेदारों की नींद
