हरदोई: ट्रेन की चपेट में आया बीमा एजेंट, हादसा और आत्महत्या के बीच उलझी पुलिस
हरदोई। शहर के एक मकान में किराए पर रह रहे बीमा एजेंट का शव रेलवे ट्रैक पर कई टुकड़ों में पड़ा होने से वहां हड़कंप मच गया। मामला हादसा से जुड़ा है या आत्महत्या से,बीमा एजेंट की मौत फिलहाल इसी में उलझी हुई दिखाई पड़ रही है। बताते हैं कि बेहटा गोकुल थाने के मवैया …
हरदोई। शहर के एक मकान में किराए पर रह रहे बीमा एजेंट का शव रेलवे ट्रैक पर कई टुकड़ों में पड़ा होने से वहां हड़कंप मच गया। मामला हादसा से जुड़ा है या आत्महत्या से,बीमा एजेंट की मौत फिलहाल इसी में उलझी हुई दिखाई पड़ रही है।
बताते हैं कि बेहटा गोकुल थाने के मवैया गांव निवासी 52 साल श्यामपाल सिंह बेटा प्रेम सिंह शहर के मोहल्ला बहरा सौदागर पूर्वी में अतीक के मकान में किराए पर रहते हुए बीमा एजेंट का काम करता था। गांव में कुछ खेती भी है। बताते है कि मंगलवार की सुबह श्यामपाल सिंह बाइक से गांव जाने की बात कह कर घर से निकला था।
इसके बाद अचानक खबर सुनने को मिली कि श्यामपाल का शव कोतवाली देहात के कोर्रिया मंदिर के पास रेलवे ट्रैक पर उसका शव पड़ा हुआ है। इसका पता होते ही वहां लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। श्यामपाल का टुकड़ों में कटा हुआ शव देखने वालों की चीख निकल गई। वहीं से कुछ दूर पर उसकी बाइक खड़ी हुई पाई गई।
वहां पहुंची पुलिस ने मृतक के पास से बरामद आधार कार्ड से उसकी पहचान की। उसके एक बेटा और एक बेटी है। उसने इसी साल जनवरी में अपनी बेटी की शादी की थी। बेटे की अभी पढ़ाई चल रही है। श्यामपाल की मौत हादसा है या फिर मामला आत्महत्या से जुड़ा हुआ है? हर कोई इसी को ले कर आपस में बहस कर रहा है। श्यामपाल की ससुराल माधौगंज थाने के लखनापुर में बताई गई है। पुलिस बीमा एजेंट की मौत की गहराई से छानबीन कर रही है।
पढ़ें-बाराबंकी: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, ग्रामीणों में फैली सनसनी
