गाजियाबाद: गीजर फैक्ट्री के बाहर लगी आग, फायर ब्रिगेड की टीम ने आधे घंटे में पाया काबू
गाजियाबाद। मंगलवार सुबह ट्रॉनिका सिटी औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक फैक्ट्री के बाहर पड़े वेस्टेज में आग लग गई। फैक्ट्री में कूलर और गीजर के पार्ट्स बनते हैं। उसके बाहर काफी संख्या में वेस्टेज पड़ा हुआ था। आग लगने से एक कार जल गई। दमकल की टीम ने आधे घंटे में आग पर काबू पाया और …
गाजियाबाद। मंगलवार सुबह ट्रॉनिका सिटी औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक फैक्ट्री के बाहर पड़े वेस्टेज में आग लग गई। फैक्ट्री में कूलर और गीजर के पार्ट्स बनते हैं। उसके बाहर काफी संख्या में वेस्टेज पड़ा हुआ था। आग लगने से एक कार जल गई। दमकल की टीम ने आधे घंटे में आग पर काबू पाया और फैक्ट्री के अंदर आग पहुंचने से रोक लिया।
स्थानीय लोगों ने अपने स्तर से बचाव राहत का प्रयास किया लेकिन आग भड़कती चली गई। फायर फाइटर्स की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया।
गाजियाबाद के मुख्य अग्निशमन अधिकारी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि एक फायर टेंडर को मौके पर भेजा गया था। जिसके बाद आग पर काबू पा लिया। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
पढ़ें- मुरादाबाद: घर के बाहर खड़ी कार बनी ‘आग का गोला’, मची अफरा तफरी
