बहराइच में दर्दनाक सड़क हादसा, एक की मौत, चार घायल
बहराइच। यूपी के बहराइच जिले के दरगाह थाना क्षेत्र के सासरपारा गांव के निकट बाइक और पिकअप में भिड़ंत हो गई। मौके पर ही युवक की मौत हो गई। जबकि दो लोग घायल हो गए। घायलों को देख रहे लोगों को दूसरे वाहन ने रौंद दिया। जिसमें दो लोग घायल हुए हैं। सभी का जिला …
बहराइच। यूपी के बहराइच जिले के दरगाह थाना क्षेत्र के सासरपारा गांव के निकट बाइक और पिकअप में भिड़ंत हो गई। मौके पर ही युवक की मौत हो गई। जबकि दो लोग घायल हो गए। घायलों को देख रहे लोगों को दूसरे वाहन ने रौंद दिया। जिसमें दो लोग घायल हुए हैं। सभी का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। अपर पुलिस अधीक्षक नगर ने घटना का जायजा लिया है।
दरगाह थाना क्षेत्र के मुसगढा गांव निवासी राजेश कोरी (24) पुत्र बालकराम गांव निवासी अपने दो अन्य साथियों के साथ जिला मुख्यालय से घर जा रहा था। मंगलवार को थाना क्षेत्र के ससरपारा गांव के पास सभी पहुंचे। तभी पिकप वाहन ने टक्कर मार दी। मौके पर ही राजेश की मौत हो गई। जबकि दो अन्य घायल हुए। घायल दो देखने के लिए दूसरे बाइक सवार दो लोग उतरे। सभी घायलों को देख रहे थे। तभी पीछे से एक अज्ञात वाहन ने दोनों को रौंद दिया। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाकर भर्ती कराया गया है। हादसे की सूचना पाकर अपर पुलिस अधीक्षक नगर कुंवर ज्ञाननजय सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायलों का हाल जाना। प्रभारी थानाध्यक्ष राजेश्वर सिंह ने बताया कि मृतक के भाई की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
यह भी पढ़ें:-हरदोई में दर्दनाक सड़क हादसा: महिला सहित तीन की मौत, दो घायल
