अयोध्या: मंदिरों में धूमधाम से मनाया गया जानकी जन्मोत्सव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। जनक नंदिनी माता जानकी का जन्मोत्सव अयोध्या के कई मंदिरों में धूमधाम से मनाया गया। जनक नंदिनी का मायका कहे जाने वाले प्रतिष्ठित श्री जानकी महल ट्रस्ट में मां किशोरी जी के बाल स्वरूप को बनाकर भव्य श्रृंगार व आरती कर मंदिर परिसर के लोगों ने धार्मिक मान्यता अनुसार पूजा पाठ किया। कनक भवन, …

अयोध्या। जनक नंदिनी माता जानकी का जन्मोत्सव अयोध्या के कई मंदिरों में धूमधाम से मनाया गया। जनक नंदिनी का मायका कहे जाने वाले प्रतिष्ठित श्री जानकी महल ट्रस्ट में मां किशोरी जी के बाल स्वरूप को बनाकर भव्य श्रृंगार व आरती कर मंदिर परिसर के लोगों ने धार्मिक मान्यता अनुसार पूजा पाठ किया।

कनक भवन, लक्ष्मण किला, दशरथ महल, हनुमत निवास, सियाराम किला, वामन जी मन्दिर बधाईभवन, रामहर्षण कुञ्ज, गहोई मंदिर आदि स्थानों में उत्सव का आकर्षण रहा। वैशाख शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को दोपहर 12 बजते ही मंदिरों में घंटा-घड़ियाल बजने लगे। प्राकट्य आरती में साधु संत व शिष्य मौजूद रहे।

निज इच्छा मखभूमि ते प्रगट भर्इं सिय आय। चरित किये पावन परम बरधन मोद निकाय। जैसे पद गुंजायमान होने लगे। चारों तरह उत्साह व उमंग का माहौल रहा। जन्मोत्सव मंदिरों के गर्भगृह में बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। श्रीराम वल्लभाकुञ्ज में पीठ के मुख्य पुजारी रामाभिषेक दास वेदांती व शैलेंद्र शास्त्री के सानिध्य व प्रबंधक राजेंद्र शास्त्री की देखरेख में यह उत्सव भव्यता का गवाह बना।

पढ़ें-हरदोई: धूमधाम से मनाया गया मर्यादा पुरुषोत्तम का जन्मोत्सव

संबंधित समाचार