लखीमपुर-खीरी: 11 मई से 13 मई तक बंद रहेगा नेपाल बॉर्डर
पलिया कलां,अमृत विचार। नेपाल में होने वाले नगर पालिका चुनाव को लेकर 11 मई से 13 मई शाम तक बॉर्डर पर आवागमन पूरी तरह बंद रहेगा। इस कारण जनपद खीरी के गौरीफंटा बॉर्डर पर भी पैदल आवागमन से लेकर किसी प्रकार का कोई वाहन न तो नेपाल सीमा में प्रवेश कर सकेगा और न वहां …
पलिया कलां,अमृत विचार। नेपाल में होने वाले नगर पालिका चुनाव को लेकर 11 मई से 13 मई शाम तक बॉर्डर पर आवागमन पूरी तरह बंद रहेगा। इस कारण जनपद खीरी के गौरीफंटा बॉर्डर पर भी पैदल आवागमन से लेकर किसी प्रकार का कोई वाहन न तो नेपाल सीमा में प्रवेश कर सकेगा और न वहां से भारतीय सीमा में प्रवेश करने दिया जाएगा।
ज्ञात हो कि भारत-नेपाल सीमा पर स्थित गौरीफंटा बॉर्डर से प्रत्येक दिन सैकड़ों वाहन व हजारों व्यक्ति एक दूसरे के देश में आवश्यकतानुसार प्रवेश करते रहते हैं । मित्र राष्ट्र नेपाल में होने वाले नगर निकाय चुनाव के मद्देनजर दोनों देशों के अधिकारियों की गत दिवस हुई बैठक में चुनाव काल में बॉर्डर सील करने का निर्णय लिया गया था।
इस हेतु मंगलवार रात 12:00 बजे से शुक्रवार शाम 5:00 बजे तक बॉर्डर सील किए जाने की सूचना मिली है । कैलाली जिला चुनाव अधिकारी के अनुसार चुनाव समाप्त होते ही बॉर्डर पूर्व की भांति खोल दिया जाएगा।
ये भी पढ़ें-
लखीमपुर-खीरी: खाकी में छुपे मुखबिर तो कैसे पकड़ में आये सटोरिया
