बहराइच: एचटी लाइन की चपेट में आई बारातियों से भरी बस, एक मौत, तीन घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। जिले के कुम्हारनपुरवा गांव से वापस आ रही बतातियों से भरी बस मंगलवार शाम को एचटी लाइन की चपेट में आ गई। करंट की चपेट में आने से एक बाराती की मौत हो गई। जबकि तीन घायल हैं। घायलों का इलाज सीएचसी में चल रहा है। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए …

बहराइच। जिले के कुम्हारनपुरवा गांव से वापस आ रही बतातियों से भरी बस मंगलवार शाम को एचटी लाइन की चपेट में आ गई। करंट की चपेट में आने से एक बाराती की मौत हो गई। जबकि तीन घायल हैं। घायलों का इलाज सीएचसी में चल रहा है। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बस को कब्जे में ले लिया है। दूसरे वाहन से बारातियों को उनके गांव भेजा गया है।

रूपईडीहा थाना क्षेत्र के निधि नगर गांव निवासी युवक का विवाह श्रावस्ती जनपद के भिनगा थाना क्षेत्र के ग्राम कुम्हारनपुरवा गांव निवासी एक युवती से तय हुआ था। सोमवार को बस से बाराती भिनगा के कुम्हारनपुरवा गांव गए थे। मंगलवार को बाराती बस से वापस अपने गांव निधि नगर गांव आ रहे थे। बस में 40 से अधिक बाराती बैठे थे।

मंगलवार शाम चार बजे बस रूपईडीहा थाना क्षेत्र के ग्राम चरदा बाजार में बारातियों को लेकर बस पहुंची। तभी बस एचटी लाइन की चपेट में आ गई। बस में बैठे लोगों को करंट का झटका लगा। थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार त्रिपाठी ने बताया कि एचटी लाइन से बस छू गया। जिसके चलते हादसा हुआ। करंट लगने से बाराती श्रावस्ती जिले के मल्हीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम जमुना भवनियापुर निवासी बच्छराज यादव (65) पुत्र ठाकुरदीन विश्वकर्मा की मौके पर ही मौत हो गई।

जबकि नेपाल के बांके ठुकैला गांव निवासी रंगीलाल (50) और निधिनगर गांव निवासी कृपाराम निवासी निधि नगर घायल और एक अन्य हो गए। आसपास के लोगों की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चरदा पहुंचा कर भर्ती कराया गया। घायलों की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि बस को कब्जे में ले लिया गया है। दूसरे वाहन से बारातियों को उनके घर भेज दिया गया है।

बस के ऊपर रखे सामान से फैला करंट

पुलिस के मुताबिक बस के ऊपर बक्सा रखा था। लोहे की चादर के चलते करंट लग गया।।जिससे हादसा हुआ है।

यह भी पढ़ें:-बहराइच में दर्दनाक सड़क हादसा, एक की मौत, चार घायल

संबंधित समाचार