मुरादाबाद: इंस्पेक्टर पति की बर्खास्तगी को दर-दर भटक रही सिपाही

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। मुरादाबाद में तैनात एक इंस्पेक्टर को अपना पति बताने वाली मेरठ की एक महिला कांस्टेबल मंगलवार को एसएसपी कार्यालय पहुंची। वहां एसएसपी को तहरीर देकर पीड़िता ने पति की दोबारा बर्खास्त करने की मांग की। कहा कि जब पुलिस एक्ट का उल्लंघन करने का आरोपी इंस्पेक्टर महकमे की नजर में बेकुसूर है, …

मुरादाबाद, अमृत विचार। मुरादाबाद में तैनात एक इंस्पेक्टर को अपना पति बताने वाली मेरठ की एक महिला कांस्टेबल मंगलवार को एसएसपी कार्यालय पहुंची। वहां एसएसपी को तहरीर देकर पीड़िता ने पति की दोबारा बर्खास्त करने की मांग की। कहा कि जब पुलिस एक्ट का उल्लंघन करने का आरोपी इंस्पेक्टर महकमे की नजर में बेकुसूर है, तो वह भी पति संग जीवन यापन करना चाहती है। खुद को सुरक्षा देने की मांग करते हुए महिला ने उच्चाधिकारियों से मदद की गुहार लगाई। मौके पर पुलिस का कोई अधिकारी नहीं मिला। तब पीड़िता शिकायत प्रकोष्ठ में तहरीर देकर लौट गई।

बुलंदशहर की मूल निवासी महिला सिपाही के मुताबिक वह मेरठ में तैनात है। 30 अप्रैल 2018 को आरोपी इंस्पेक्टर ने छल करते हुए पीड़िता से दूसरा विवाह कर लिया। निरीक्षक की दूसरी बीवी होने का पता लगते ही पीड़िता ने मुरादाबाद में उसके खिलाफ प्रार्थना पत्र व ठोस साक्ष्य पेश किए। जांच में दोषी मिलने पर तत्कालीन आईजी ने आरोपी इंस्पेक्टर को बर्खास्त कर दिया। इस बीच आरोपी इंस्पेक्टर कूटरचित तथ्यों के आधार पर बहाल हो गया। पीड़िता का आरोप है कि उसके द्वारा उपलब्ध कराए गए साक्ष्य की पुलिस अधिकारियों ने अनदेखी की।

इंस्पेक्टर के खिलाफ मेरठ न्यायालय में आरोप पत्र भी दाखिल है। इंस्पेक्टर के खिलाफ विभागीय जांच में लीपापोती का आरोप लगाते हुए महिला ने न्याय की गुहार लगाई। महिला ने महकमे पर भेदभाव का भी आरोप लगाया। पीड़िता ने कहा कि यदि पुलिस के अधिकारियों को एक निरीक्षक की दो शादी होने पर कोई एतराज नहीं, तो वह भी पति के साथ रहना चाहती है। पति की पहली पत्नी व बच्चों से खुद को खतरा बताते हुए महिला ने सुरक्षा देने की मांग की।

ये भी पढ़ें:- संभल : रास्ते में महिला से छेड़छाड़, घर आकर दी धमकी

संबंधित समाचार