पीलीभीत: बरेली हाईवे पर महिला की जमकर पिटाई, पुलिस ने टरकाया
अमृत विचार, पीलीभीत। जनपद की बदतर कानून व्यवस्था की एक और बानगी सामने आई। जिसने महिला सुरक्षा को लेकर किये जा रहे तमाम दावों को हवा हवाई साबित कर दिया। नशे में धुत्त पति ने हाईवे पर पत्नी को सड़क पर गिरा गिरा कर पीटा। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुँची भी और मामला …
अमृत विचार, पीलीभीत। जनपद की बदतर कानून व्यवस्था की एक और बानगी सामने आई। जिसने महिला सुरक्षा को लेकर किये जा रहे तमाम दावों को हवा हवाई साबित कर दिया। नशे में धुत्त पति ने हाईवे पर पत्नी को सड़क पर गिरा गिरा कर पीटा। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुँची भी और मामला पारिवारिक बताकर आरोपी पति को अभयदान दे गई। मामला चर्चा का विषय बना रहा।
भाजपा सरकार बनने के बाद कानून व्यवस्था को लेकर तमाम दावे किए जा रहे है। जनप्रतिनिधियों की ओर से आये दिन यह दावा किया जाता है कि अब महिलाएं सुरक्षित है। पुलिस भी मिशन शक्ति अभियान में कार्रवाई का दंभ भर्ती है। इसकी हक़ीक़त मंगलवार रात सामने आ गई। बरेली हाईवे पर टाइगर तिराहा के पास बाइक सवार दम्पति एक दुकान पर रुके। गोद मे बच्चा भी था।
नशे में धुत्त पति ने महिला को सड़क पर गिराकर पीटना शुरू कर दिया। पत्नी को बेरहमी से पीटता गया। यह देख लोग जमा हुए और महिला की मदद को आगे आए। मगर, पति उनसे भी भिड़ गया। जिसके बाद लोगों ने सूचना पुलिस को दी। सुनगढ़ी पुलिस मौके पर पहुँच गई। दम्पती मिल भी गए।
मगर, पुलिस ने इस प्रकरण को गम्भीरता से नहीं लिया। दस मिनट से अधिक समय तक खड़ी रही और टालमटोल का रवैया अपनाया। फिर पारिवारिक विवाद बताकर टाल दिया। जबकि जिले में लगातार आपराधिक घटनाओं के बाद लापरवाही के आरोप लग रहे हैं। फिर भी मामले को गंभीरता से नहीं लिया।
इसे भी पढ़ें- पीलीभीत: 339 हेडमास्टर पर गिरी गाज, अग्रिम आदेश तक वेतन रोका
